फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia: In the famous mass murder case, seven accused were sentenced to 11 life imprisonments

Datia: बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड में सात आरोपियों को 11 बार आजीवन कैद, दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा

Thu, 26 Dec 2024 10:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 10:08 PM IST
सार

राजगढ़ चौराहे पर 2003 में हुए सामूहिक हत्याकांड में कोर्ट ने 7 आरोपियों को 11 बार आजीवन कारावास और 2 आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई। 100-150 राउंड फायरिंग में 11 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई थी। मामले में 2 आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Datia: In the famous mass murder case, seven accused were sentenced to 11 life imprisonments
दतिया में हत्या के दोषियों को कोर्ट ने 11 बार उम्रकैद की सजा सुनाई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

21 साल पहले राजगढ़ चौराहे पर हुए बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने गुरुवार फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश राजेश भंडारी की न्यायालय ने सात आरोपियों को 11 बार आजीवन कारावास और दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा और जुर्माने से दंडित किया है। मामले में कुल 13 आरोपी थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी थी, वहीं दो अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


वकील पंकज मिश्रा ने बताया कि 23 अप्रैल 2003 की दोपहर 1:30 बजे सतेन्द्र सिंह बुंदेला उर्फ भैया राजा, राधा वल्लभ दांगी, धर्मेन्द्र कमरिया और मोजी तिवारी अपने अन्य साथियों के साथ दो जीप में बैठकर न्यायालय से पेशी कर के लौट रहे थे। इस दौरान आरोपी राजगढ़ चौराहे के पास हथियारों से लैस पहले से वहां मौजूद थे। जैसे ही उनकी जीप राजगढ़ चौराहे पर पहुंची, तो आरोपियों ने रास्ता बंद कर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने रायफल से करीब 100-150 राउंड फायरिंग की थी। इसमें कुल 11 लोगों को गोलियां लगी थी।
विज्ञापन


फायरिंग के दौरान आरोपियों ने सतेन्द्र सिंह बुंदेला उर्फ भैया राजा और राधावल्लभ दांगी के पास जाकर सिर में कई गोलियां मारी थी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान मोजी तिवारी और धर्मेन्द्र तिवारी की भी मौत हो गई थी। वहीं सात अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर चार्ज शीट न्यायालय में प्रस्तुत की। गुरुवार को न्यायालय ने आरोपियों को दोषी पाते हुए दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश राजेश भंडारी की न्यायालय ने आरोपी पूर्व सरपंच महेश यादव, बलवीर सिंह यादव, अतरसिंह यादव, मुन्ना यादव, बरजोर सिंह यादव, मुकेश टांडोरिया (यादव), वनमाली यादव, हत्या का दोषी पाते हुए 4 बार आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। इसके अलावा हत्या के प्रयास में सात बार अलग से आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं आरोपी दौलत सिंह यादव, राकेश यादव को अपराध में षडयंत्र का दोषी पाते हुए 10-10 साल की सजा और जुर्माने से दंडित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed