फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia: Police caught rape accused in six hours, had brutalized a woman living in the neighborhood

Datia: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने छह घंटे में कर लिया गिरफ्तार, पड़ोसन के साथ की थी हैवानियत

Wed, 12 Apr 2023 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 07:31 PM IST
सार

दतिया में पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को छह घंटे में दबोच लिया। उसने पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन
Datia: Police caught rape accused in six hours, had brutalized a woman living in the neighborhood
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

दतिया के चिरुला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी 6 घंटे पहले पड़ोस के गांव में रहने वाली महिला के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम देकर फरार हुआ था। आरोपी को पुलिस ने थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। जिसे पूछताछ के बाद कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


चिरुला थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर गांधारी गांव निवासी 34 वर्षीय महिला से चितुवा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सुमित केवट ने दुष्कर्म किया था। महिला किसी काम से चितुवा जा रही थी। तभी अरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और गिर्राज ढाबा के पीछे खेत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और मुखबिर की सूचना से अरोपी युवक सुमित को पुलिस ने गिर्राज ढाबा के पीछे से गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed