{"_id":"69eb892295d1bc38f2049087","slug":"datia-news-bride-abducted-from-parlour-on-farewell-day-held-captive-abuse-alleged-probe-on-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia News: विदाई के दिन ब्यूटी पार्लर से युवती का अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: विदाई के दिन ब्यूटी पार्लर से युवती का अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 24 Apr 2026 08:46 PM IST
दतिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:46 PM IST
सार
विदाई के दिन ब्यूटी पार्लर गई युवती के साथ कथित वारदात ने दतिया में हड़कंप मचा दिया है। परिजनों की शिकायत और पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना उनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के उनाव थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के बाद विदाई वाले दिन ब्यूटी पार्लर पहुंची युवती को एक युवक धमकाकर अपने साथ ले गया और कई महीनों तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवती की शादी धीरपुरा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसने बयान में बताया कि गांव के ही रहने वाले शिवम से उसकी फोन पर बातचीत होती थी। आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने परिवार की इच्छा से दूसरी जगह विवाह कर लिया।
विज्ञापन
युवती के मुताबिक शादी के बाद मायके आने पर आरोपी लगातार उसे फोन कर विदाई रुकवाने और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर वह कथित रूप से जान देने और उसके भाई को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। डर के कारण युवती ने यह बात परिवार को नहीं बताई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore: निलंबित पुलिसकर्मी ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, अपशब्द कहने पर शराबी ने की थी मजदूर की हत्या
बयान के अनुसार विदाई के दिन जब वह उनाव स्थित ब्यूटी पार्लर तैयार होने पहुंची तो इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और धमकाकर उसे बाइक से भांडेर की ओर ले गया। बाद में झांसी होते हुए उसे सागर जिले में अपने रिश्तेदार के घर ले जाया गया।
युवती का आरोप है कि उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा गया और आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे दतिया जिले के चिल्ला क्षेत्र लाया गया, जहां उससे दबाव में बयान दिलवाने की कोशिश की गई।
युवती किसी तरह आरोपी के कब्जे से निकलकर घर पहुंची और महिला अधिकारी के सामने पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने पूरक बयान के आधार पर मुख्य आरोपी शिवम कमरिया सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
