{"_id":"621787fa4dc0167f062d53bd","slug":"datia-liquor-was-hidden-in-plastic-drums-seized-by-a-joint-team-of-excise-and-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया: प्लास्टिक के ड्रमों में छिपा रखी थी लाखों की शराब, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया: प्लास्टिक के ड्रमों में छिपा रखी थी लाखों की शराब, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर की जब्त
Thu, 24 Feb 2022 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 06:59 PM IST
सार
आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को थरेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिना बम्बा कंजर डेरे से 7 लाख रुपये से अधिक की कच्ची शराब जब्त कर नष्ट की। आरोपी यह शराब प्लास्टिक के बड़े-बड़े ड्रमों में भरकर छिपाए रखी थी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
7 लाख रुपये से अधिक की कच्ची शराब जब्त कर नष्ट की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला आबकारी अधिकारी केएल भगोरा ने बताया कि थरेट थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थरेट कछुआ के अंतर्गत आने वाले गांव चिना बम्बा कंजर डेरा पर दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने मौके से 62 ड्रमों से लगभग 12 हज़ार 2 सौ किलोग्राम लहान जब्त कर नष्ट किया। इसी के साथ 6 सौ बल्क लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। शराब व शराब बनाने के उपकरण की कुल अनुमानित कीमत सात लाख 77 हज़ार रुपए आंकी गई है।
आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का दस्ता देख आरोपी मौके से भाग निकले। इस पर आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(1) तीन प्रकरण और धारा 34(2) का एक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का दस्ता देख आरोपी मौके से भाग निकले। इस पर आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(1) तीन प्रकरण और धारा 34(2) का एक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
