{"_id":"6220a93ce911c701964d4f41","slug":"datia-life-imprisonment-for-raping-a-minor-was-taken-away-on-the-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को आजीवन कारावास, शादी का झांसा देकर भगा ले गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को आजीवन कारावास, शादी का झांसा देकर भगा ले गया था
Thu, 03 Mar 2022 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 05:10 PM IST
सार
आरोपी संजीव उर्फ छोटू अहिरवार 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जिला न्यायालय ने युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
prison jail new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया जिले में दो साल पहले नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में जिला न्यायालय ने युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश रमा जयंत मित्तल ने सजा के साथ ही 28 हजार का जुर्माना भी लगाया है।
अदालत में पैरवीकर्ता संचिता अवस्थी ने बताया कि 16 नवंबर 2020 की रात सेंवढ़ा चुंगी निवासी आरोपी संजीव उर्फ छोटू अहिरवार 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल कराया और बयान दर्ज कराए। साथ ही पीड़िता का जन्म प्रमाण पत्र हासिल किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान एडीपीओ अवस्थी की ओर से पेश किए सबूत देखने के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 28 हजार का जुर्माना भी लगाया।