{"_id":"5b4ca8a64f1c1b39748b5194","slug":"dancer-sanjeev-shrivastava-brother-in-law-shot-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांसिंग स्टार डब्बू अंकल के साले को बदमाशों ने गोली मारी, इसी की शादी से हुए थे प्रसिद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांसिंग स्टार डब्बू अंकल के साले को बदमाशों ने गोली मारी, इसी की शादी से हुए थे प्रसिद्ध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र की उदाजी की पायगा में डांसिंग अंकल के नाम से प्रसिद्ध संजीव श्रीवास्तव के साले कुशाग्र श्रीवास्तव को एक युवक ने गोली मार दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने गोली मारने वाले युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जनकगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले श्याम श्रीवास्तव गोहद भिंड के जनपद पंचायत के सीईओ हैं। वेतन न मिलने से नाराज सहायक सचिव अमित उपाध्याय निवासी चांदपुर दिमनी जिला मुरैना ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली सीईओ के पास ही खडे़ बेटे कुशाग्र और एक अन्य को लगी, जिससे वे घायल हो गए। गोहद जनपद पंचायत सीईओ श्याम श्रीवास्तव का जनकगंज थाना इलाके के उदाजी की पायगा में निवास है, इस मकान में उनका बेटा कुशाग्र श्रीवास्तव अपनी मां के साथ रहता है। कुशाग्र हाल में डांसिंग अंकल के नाम से प्रसिद्ध हुए संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल का साला है।
विज्ञापन
सीईओ श्याम श्रीवास्तव सोमवार सुबह घर पर ही थे। तभी सहायक सचिव सचिव अमित उपाध्याय उनसे मिलने पहुंचे और पहले वेतन की मांग की। जब सीईओ ने कहा कि वेतन बनाने की कार्यवाही की जा रही है, इसी बात पर अमित आक्रोशित हो गया और 12 बोर की रायफल से सीईओ श्याम श्रीवास्तव को निशाना बनाते हुए गोली दाग दी, लेकिन गोली श्याम श्रीवास्तव को लगने की बजाए पास खडे़ उनके बेटे कुशाग्र श्रीवास्तव को लगी साथ ही एक अन्य युवक जॉनी चौहान को भी गोली का छर्रा लगा है।
गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। वहीं लोगों ने आरोपी युवक का पीछा कर उसे पुराने जनकगंज थाने के पीछे से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से एक 12 बोर की रायफल और कारतूस का खोखा बरामद कर लिया। घायल कुशाग्र एवं जॉनी को इलाज के लिए जेएएच में भर्ती कराया गया है।
युवक ने पुलिस को बताया कि श्याम श्रीवास्तव 2012 से 14 तक दिमनी में सीईओ रहे थे, उसी समय युवक अमित उपाध्याय को नौकरी पर पदस्थ किया गया था, लेकिन उसकी कागजी कार्रवाई नहीं हो सकी थी। उसे पांच साल से वेतन भी नहीं मिला था। उसके बाद श्याम श्रीवास्तव अंबाह और सबलगढ भी रहे। वर्तमान में वह गोहद में पदस्थ हैं।
