{"_id":"663b10f44ff8880a0e071078","slug":"when-the-ash-tanker-overturned-on-chhatarpur-road-the-sweet-oil-truck-on-sagar-road-collided-with-another-truck-damoh-news-c-1-1-noi1223-1674392-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: छतरपुर मार्ग पर राखड़ का टैंकर पलटा, सागर मार्ग मीठे तेल के ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: छतरपुर मार्ग पर राखड़ का टैंकर पलटा, सागर मार्ग मीठे तेल के ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर
Wed, 08 May 2024 01:00 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 01:00 PM IST
सार
Damoh: दमोह जिले के छतरपुर और सागर मार्ग मार्ग पर दो सड़क हादसों में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। सागर मार्ग पर तो मीठे तेल का ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ तो लोगों ने बोतलें लूटना शुरू कर दिया। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
सागर मार्ग पर खड़ा तेल का टैंकर
विस्तार
दमोह जिले के छतरपुर और सागर मार्ग मार्ग पर दो सड़क हादसों में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। सागर मार्ग पर तो मीठे तेल का ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ तो लोगों ने बोतलें लूटना शुरू कर दिया। हादसे में दो लोग घायल हुए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पहला हादसा बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आंजनी गांव में बस स्टैंड पर मंगलवार रात करीब 11 बजे राखड़ से भरा एक टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे का शिकार हुए टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
अच्छी बात ये रही कि रात का समय होने के कारण गांव के बस स्टैंड पर बहुत कम लोगों की आवाजाही थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। यदि यही घटना सुबह या शाम को होती तो कई लोग उस टैंकर की चपेट में आ सकते थे। सूचना पर बटियागढ़ थाना एसआई शेष कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाकर देखा कि टैंकर के पलटने से कहीं आवागमन अवरुद्ध तो नहीं हो रहा। जानकारी के अनुसार टैंकर चालक ललितपुर से टैंकर लेकर अमानगंज जा रहा था।
विज्ञापन
आईसर और कंटेनर की भिड़ंत दो घायल
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप देवरान गांव में बुधवार सुबह आईसर और कंटेनर की भिड़ंत हो जाने पर दो घायलों को हंड्रेड डायल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार मीठे तेल से भरे आईसर की भिड़ंत कंटेनर से हो गई। डायल 100 की मदद से दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तेल के ट्रक की टक्कर होने के बाद मीठे तेल की शीशियां सड़क पर बिखर गई, जिसे लूटने लोगों की भीड़ जमा हो गई और जिसे जितनी बोटल मिली लेकर भाग गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों को भगाया गया।