फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Weather changed again in Damoh, rain started with strong thunder, relief from heat

Damoh News: दमोह में फिर बदला मौसम, तेज गरज के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Tue, 09 Apr 2024 06:44 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 06:44 PM IST
सार

दमोह में मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। तेज गरज के साथ शाम को झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी है।  

विज्ञापन
Weather changed again in Damoh, rain started with strong thunder, relief from heat
बारिश से सड़क पर भरा पानी

विस्तार

मौसम विभाग के बताए अनुसार मंगलवार को फिर से मौसम में परिवर्तन हो गया। दमोह सहित अन्य स्थानों पर झमाझम बारिश शुरू हाे गई और मौसम काफी ठंडा हो गया।
विज्ञापन


सुबह से तेज धूप निकली थी। आसमान बिल्कुल साफ था। इससे काफी तेज गर्मी हो रही थी। शाम के पांच बजते ही मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक एक-सी रफ्तार से पानी गिरता रहा। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया।


पिछले तीन दिनों से इसी प्रकार का मौसम बना हुआ है। रविवार की रात दमोह जिले में जोरदार वर्षा हुई थी। सोमवार को तेंदूखेड़ा सहित अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई थी। बेमौसम वर्षा से किसानों की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि उनकी फसलें कट चुकी हैं और खेतों में थ्रेशर का काम चल रहा है। बारिश से यह काम प्रभावित हुआ है। फसल भीगने के बाद अब किसान पहले फसल को सुखाएगा, उसके बाद थ्रेशर का काम होगा। मंगलवार से नवरात्र पर्व की शुरुआत हुई है। शहर के बड़ी देवी मंदिर में बड़ी संख्या में दुकानदारों ने प्रसाद की दुकानें लगाई हैं। शाम को अचानक बारिश हो जाने से कई दुकानदारों की दुकान पर रखी सामग्री भीग गई। कुछ लोगों ने तिरपाल से दुकान को ढंका। मौसम इस तरह का बना हुआ है कि जोरदार बारिश जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed