फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal protest against cow slaughter submit memorandum to Chief Minister

Damoh: गो हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Mon, 10 Jun 2024 08:02 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2024 08:02 PM IST
सार

हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि दमोह में बड़े पैमाने पर गो हत्या हो रही है और गोमांस की तस्करी हो रही है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इन असामाजिक तत्वों को रोकने में नाकाम है। उनकी मांग है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Damoh Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal protest against cow slaughter submit memorandum to Chief Minister
नारेबाजी करते संगठन के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर के कसाईमंडी इलाके में लगातार हो रही गो हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि दमोह में बड़े पैमाने पर गो हत्या हो रही है और गोमांस की तस्करी हो रही है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इन असामाजिक तत्वों को रोकने में नाकाम है। उनकी मांग है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जो भी आरोपी ऐसे कृत्य में शामिल पाए जाते हैं, उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए।
विज्ञापन


पशु बाजार/मेले बंद किए जाएं, गोवंश तस्करी बंद हो, यदि मेले की चिट्ठी पर गोवंश नियम विरुद्ध भरा हो तो मेला समिति पर गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। आबकारी के नियम जैसे नियम विरुद्ध गोवंश परिवहन पर वाहन राजसात अनिवार्य करें, जिस थाना क्षेत्र से तस्करी होती है तो थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए। इस दौरान अजय खत्री, शंभू विश्वकर्मा के साथ बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के सदस्यों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed