फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Two injured in bee attack at school

Damoh News: स्कूल में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मधुमक्खियों का हमला, पुरोहित सहित दो अस्पताल में भर्ती

Thu, 20 Feb 2025 04:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 04:36 PM IST
सार

दमोह के सरस्वती स्कूल में शिव प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हवन के धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और उन्होंने हमला कर दिया। घटना में एक पुरोहित सहित दो लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं, जिनका स्कूल में ही प्राथमिक उपचार किया गया। 

विज्ञापन
Damoh News Two injured in bee attack at school
घायलों का चल रहा इलाज

विस्तार

दमोह जिले के बालाकोट मार्ग पर केशव नगर में स्थित सरस्वती स्कूल में गुरुवार दोपहर शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मधुमक्खियों के हमले से कार्यक्रम में अवरोध उत्पन्न हो गया। घटना में एक पुरोहित समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इसके अलावा, कुछ छात्रों को भी हल्की चोटें आईं, जिनका स्कूल में ही प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन

स्कूल के व्यवस्थापक विवेक शेंडेय ने बताया कि शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हवन चल रहा था। हवन के धुएं के कारण अचानक मधुमक्खियों का झुंड सक्रिय हो गया और उन्होंने हमला कर दिया। अधिकांश लोग शांत बैठे रहे, जिससे उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पुरोहित सुदर्शन पाठक और सुशील अग्रवाल को मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। कुछ छात्रों को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान में शामिल पंडित चंद्र गोपाल पौराणिक ने बताया कि दो दिनों से अनुष्ठान चल रहा था और स्कूल परिसर में मधुमक्खियों की मौजूदगी का कोई संकेत नहीं था। माना जा रहा है कि आसपास के पेड़ों पर मधुमक्खियों का छत्ता था, जो हवन के धुएं से प्रभावित होकर उड़ा और उन्होंने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बालाकोट मार्ग पर पेड़ों की अधिकता और आबादी का कम होना मधुमक्खियों के छत्तों के लिए उपयुक्त स्थान बनाता है। घटना के बाद कार्यक्रम को सावधानीपूर्वक संपन्न किया गया। घायलों की स्थिति अब स्थिर है और वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed