फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Snake in Files Of Government Mining Department Office In Damoh

Damoh News: दमोह के खनिज विभाग की फाइलों से निकला काला सांप, टेबल पर आकर फन फैलाया

Thu, 11 Jul 2024 03:42 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:42 PM IST
सार

दमोह में खनिज विभाग के दफ्तर में एक सांप घुस आया। फाइल हटाते ही फुंफकारकर बाहर निकला और टेबल पर फन फैलाकर बैठ गया। जैसे-तैसे सपेरे को बुलाकर उसे पकड़ा गया।  

विज्ञापन
Snake in Files Of Government Mining Department Office In Damoh
फाइल पर बैठा काला सांप

विस्तार

दमोह के शासकीय कार्यालयों में इस समय सांपों ने अपना बसेरा बना लिया है। पहले एसडीएम कार्यालय में नागिन घुस गई थी और अब खनिज विभाग में नाग घुस आया जो फाइलों के बीच जाकर बैठ गया। कर्मचारी तो देखते ही दहशत में भाग निकले। सपेरे को बुलाकर उसे पकड़वाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे स्थित खनिज विभाग कार्यालय में दोपहर के समय हड़कंप मच गया। एक टेबल पर फाइलों के बीच एक काला सांप दिखाई दिया। बताया गया है कि कम्प्यूटर ऑपरेटर पंकज सोनी कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी बीच एक टेबल पर जब फाइल हटाई तो उसमें से काला सांप बाहर निकल आया ओर टेबल पर ही फन फैलाकर बैठ गया। इसके बाद हड़कम्प मचा और कर्मचारी कार्यालय से बाहर भाग गए। सपेरे को बुलाकर सांप को रेस्क्यू किया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय में घुसी नागिन
मंगलवार सुबह तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी ने कार्यालय का गेट खोला तो उसकी नजर दीवार से सटकर बैठी नागिन पर पड़ी। उसे वहां देख मौजूद अन्य कर्मचारी भी दहशत में आ गए। सभी अधिकारी-कर्मचारी एसडीएम का चैम्बर छोड़कर बाहर निकल आए। तत्काल सर्प विशेषज्ञ अरविंद सेन को बुलाया गया। कुछ ही देर में सर्प विशेषज्ञ ने कार्यालय से नागिन को पकड़कर बम्हौरी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। अरविंद ने बताया यह नागिन बहुत जहरीली होती है। यदि किसी को यह डस ले तो समय पर इलाज न मिलने से मौत भी हो सकती है। एसडीएम कार्यलय के पहले कमरे में कोर्ट है। उसके पीछे के कमरे में एसडीएम अविनाश रावत बैठते हैं। नागिन को लिपिक ने देखा तो वह किसी कार्य के लिए उस कक्ष में गए थे। एसडीएम कोर्ट में बैठे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed