फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Rains Wall Collapses Where Children Playing

Damoh News: दमोह में बारिश का कहर, बच्चे खेल रहे थे और पास में गिरी दीवार, दुकान में मालिक पर गिरा प्लास्टर

Thu, 11 Jul 2024 03:36 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:36 PM IST
सार

दमोह में दस बच्चे खेल रहे थे। पास ही में एक दीवार भरभराकर गिर गई। एक बच्चे को चोट आई है। एक अन्य घटना में मोबाइल दुकान की छत का प्लास्टर नीचे गिरा। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Damoh Rains Wall Collapses Where Children Playing
दीवार गिरने के बाद उड़ती धूल

विस्तार

दमोह शहर में बारिश की वजह से कमजोर हुए मकानों में दो हादसे हुए। एक जगह दस बच्चे खेल रहे थे। पास ही में दीवार भरभराकर गिर गई। एक बच्चा घायल हुआ है। दूसरा मामला एक दुकान से जुड़ा है। छत का प्लास्टर गिर गया। मालिक बाल-बाल बच गया।  

विज्ञापन


शहर के सरकारी बस स्टैंड के सामने नगर पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में विद्या ऑटोमोबाइल की दुकान है। उसकी छत से प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय प्लास्टर गिरा उस समय कर्मचारी कुछ दूर खड़े थे। इससे बड़ा हादसा टल गया। दुकान संचालक सचिन जैन ने बताया कि वह अपने साथी के साथ दुकान के अंदर बैठे थे। तभी अचानक छज्जे का प्लास्टर नीचे गिर गया। उन दोनों के हाथ-पैर और कंधे में हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


शहर के किल्लाई नाका स्थित सिंधी कैंप में मंगलवार शाम एक दीवार अचानक से गिर गई। इसमें भी बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि जहां बच्चे खेल रहे थे, वहीं यह दीवार भरभराकर गिर गई। इससे ज्यादातर बच्चे सुरक्षित ही रहे। एक बच्चे के पैर में चोट आई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उसमें साफ दिख रहा है कि बच्चों से करीब पांच कदम की दूरी पर यह दीवार गिरी है। यदि दीवार में बच्चे दब जाते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed