फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   School grounds in Damoh's Hata became a pond, students along with teachers are not able to reach school

Damoh News: हटा में स्कूल मैदान बना तालाब, शिक्षकों के साथ छात्र भी नहीं पहुंच पा रहे

Sat, 06 Jul 2024 02:09 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 02:09 PM IST
सार

पंचायत ने 45 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कराया था, लेकिन बारिश के पानी की निकासी को ध्यान में नहीं रखा गया। इस कारण शुक्रवार को बाउंड्रीवाल के मुख्य द्वार से स्कूल परिसर में पानी भर गया है।

विज्ञापन
School grounds in Damoh's Hata became a pond, students along with teachers are not able to reach school
पानी से शिक्षक को निकालते लोग

विस्तार

दमोह जिले के हटा ब्लॉक के निमारमुंडा गांव का स्कूल तालाब बन गया है। जिससे स्कूल में न तो शिक्षक पहुंच पा रहे हैं और न बच्चे। स्कूल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कमर तक पानी भरा है और स्कूल के शिक्षक उसमें से निकल रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचायत ने 45 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल निर्माण कराया था, लेकिन बारिश के पानी की निकासी को ध्यान में नहीं रखा गया। इस कारण शुक्रवार को बाउंड्रीवाल के मुख्य द्वार से स्कूल परिसर में पानी भर गया है। अगर, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश के मौसम में न बच्चे और न ही शिक्षक स्कूल पहुंच पाएंगे। 
विज्ञापन


स्कूल में 120 बच्चे दर्ज हैं, जिसमें से शुक्रवार सुबह 60 बच्चे उपस्थित थे। स्कूल में 7 शिक्षक पदस्थ हैं, जो इस समय स्कूल में मौजूद थे। सुबह अचानक बारिश तेज हुई, पानी भरने लगा, तो स्कूल के बच्चों की छुट्टी कर दी गई। पानी और अधिक तेज हुआ तो शिक्षक भी स्कूल के बाहर निकलने लगे। एक शिक्षक को निकलने में देरी हुई तो वह बाइक सहित पानी में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोग और स्कूली बच्चों ने बाइक समेत खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में स्कूल प्राचार्य सुदर्शन शुक्ला का कहना है कि पानी आने के पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। हम लोगों को पानी से निकलने में जरूर दिक्कत हुई थी। पंचायत में 45 लाख रुपए की लागत से यह बाउंड्री वॉल बनवाई है। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed