{"_id":"6613a244269d8af0d60aec18","slug":"on-april-9-the-feet-of-muni-samay-sagar-will-fall-in-kundalpur-munis-shailsagar-achalsagar-and-sahajsagar-entered-kundalpur-to-participate-in-the-acharya-pad-mahotsav-program-damoh-news-c-1-1-noi1223-1577728-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: आचार्य पद महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे मुनि समय सागर, कल पधारेंगे कुंडलपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: आचार्य पद महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे मुनि समय सागर, कल पधारेंगे कुंडलपुर
Mon, 08 Apr 2024 02:46 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:46 PM IST
सार
दमोह के कुंडलपुर में आचार्य पद महोत्सव में शामिल होने मुनि समय सागर जी नौ अप्रैल को आएंगे। महोत्सव में शामिल होने मुनि शैलसागर, अचलसागर व सहजसागर का कुंडलपुर में प्रवेश हो चुका है।
विज्ञापन
आचार्य पदारोहण समारोह के लिए संतों का आगमन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव होगा। इसमें शामिल होने मुनि संघों का निरंतर कुंडलपुर आगमन हो रहा है। नौ अप्रैल को आचार्य पद पर प्रतिष्ठित हो रहे निर्यपक मुनि समय सागर महाराज के चरण कुंडलपुर में पड़ेंगे।
विज्ञापन
आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि शैल सागर महाराज, मुनि अचल सागर, मुनि सहज सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश कुंडलपुर में हुआ। इस मौके पर मुनि संघ की गाजे-बाजे के साथ मंगल अगवानी की गई। पाद प्रक्षालन किया गया एवं आरती की गई।
विज्ञापन
पूर्व से विराजित हैं मुनि
कुंडलपुर में पूर्व से विराजित निर्यापक संघों, मुनि संघों, आर्यिका माता संघों का वात्सल्य मंगल मिलन हुआ। सभी मुनि संघ संत भवन स्थित पंडाल में विराजमान हुए। भावी आचार्य प्रथम ज्येष्ठ निर्यापक मुनि समयसागर महाराज ससंघ बांदकपुर धाम में विराजमान हैं। उनका नौ अप्रैल को दोपहर तीन बजे पटेरा में मंगल प्रवेश होगा। मुनि निर्वेग सागर महाराज रविवार को रैपुरा पहुंचे जहां आहारचर्या हुई। निर्यापक मुनि वीरसागर रविवार को दमोह पहुंचे। मुनि पदम सागर महाराज हिंडोरिया पहुंच गए हैं। मुनि अक्षय सागर महाराज की रविवार को पठा में आहार चर्या हुई जो केसली, गौरझामर होकर कुंडलपुर के लिए आगे बढ़ रहे हैं। मुनि विमल सागर महाराज का रविवार शाम सागर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि सुव्रतसागर दमोह के आगे हिंडोरिया पहुंच गए। मुनि अविचल सागर द्रोणगिरी बिजावर रोड होकर चल रहे हैं। मुनि दुर्लभ सागर, मुनि संधानसागर महाराज की 12 अप्रैल को कुंडलपुर में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
