फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Weather Still no relief from heat temperature reaches 45 degrees

Damoh Weather: अभी भी गर्मी से राहत के आसार नहीं, तापमान पहुंची 45 डिग्री

Fri, 07 Jun 2024 08:24 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2024 08:24 PM IST
सार

जिस प्रकार से तापमान में वृद्धि हो रही है, उससे इंसानों के साथ जंगलों में रहने वाले जानवर भी परेशान हो रहे हैं। क्योंकि पतझड़ में पेड़ सूखे डले हैं और कहीं भी इन जानवरों को राहत की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Damoh Weather Still no relief from heat temperature reaches 45 degrees
धूप से बचने मुंह बांधकर जाते बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में लोग भीषण गर्मी से परेशान हो रहे हैं। तापमान में भी कोई कमी दर्ज नहीं की जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो नौतपा खत्म होने के बाद अभी तक का सबसे अधिक तापमान रहा है। इस समय न तो आसमान में बादल छा रहे हैं और न ही बारिश की कोई उम्मीद दिख रही है, जिससे लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं, तापमान में भी वृद्धि होती जा रही है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे के अनुसार, दो-तीन दिन में हल्की बारिश होने की बात कही जा रही है। लेकिन जिस प्रकार से धूप निकल रही है और तापमान बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है कि अभी बारिश नहीं हो पाएगी। सुबह धूप निकलने के साथ ही तेज उमस और गर्मी का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था और 12 बजते ही आसमान से आफत बरस रही थी। दोपहर में शहर के घंटाघर, कीर्ति स्तंभ, अस्पताल चौराहा व कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्गों पर लोगों की आवाजाही काफी कम दिखाई दे रही थी। क्योंकि तापमान में बढ़ोतरी के चलते धूप काफी तेज थी और लोग अपने आप को धूप से बचाते हुए दिख रहे थे।
विज्ञापन


लोगों की जुबान पर केवल यही बात आ रही है कि यदि थोड़ी बहुत बारिश हो जाए तो उन्हें गर्मी से कुछ निजात मिल जाएगी। क्योंकि तेज धूप निकलने के कारण कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे पा रहे हैं तो वहीं गर्मी के चलते मौसमी बीमारी का प्रकोप अभी भी जारी है। लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं, जिस प्रकार से तापमान में वृद्धि हो रही है, उससे इंसानों के साथ जंगलों में रहने वाले जानवर भी परेशान हो रहे हैं। क्योंकि पतझड़ में पेड़ सूखे डले हैं और कहीं भी इन जानवरों को राहत की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed