फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Murder accused caught with the help of CCTV

Damoh News: सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए बुजुर्ग की हत्या के आरोपी, करनी सेना ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 25 Apr 2025 10:54 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 25 Apr 2025 10:54 AM IST
सार

दो पक्षों के बीच बचाव करने पर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग की हत्या की गई थी। घटना के 11 दिन बाद सीसीटीवी  फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है।

विज्ञापन
Murder accused caught with the help of CCTV
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना के जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में 13 अप्रैल को हुई बुजुर्ग कमल सिंह राजपूत की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के 11 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। गुरुवार शाम आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में करणी सेना ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन


आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या निर्ममता से की थी। उसे एक बार मारने के बाद दोबारा लौटकर लाठियों से पीटा था। इससे गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले के खुलासे में देरी होने पर राजपूत करणी सेना ने पुलिस को पांच दिन का समय दिया था, इस बीच आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। अब एएसपी संदीप मिश्रा ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल की रात बुजुर्ग मारुताल निवासी कमल सिंह राजपूत (65) जबलपुर रोड होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आम चौपरा निवासी संजू यादव पिता मनू यादव (19) और एक नाबालिग आरोपी किसी तीसरे व्यक्ति से झगड़ा कर रहे थे। कमल सिंह राजपूत ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाया और अलग किया। इस बात को लेकर दोनों आरोपियों ने कमल सिंह राजपूत के साथ मारपीट कर दी। आरोपी पहले एक बार मारपीट करके चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद लाठियां लेकर लौटे और कमल सिंह को बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 13 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: हमले से 15 मिनट पहले निकला परिवार, गोलीबारी सुन होटल लौटा, 14 घंटे बंद रहा; डर में कटी रात

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संजू यादव और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार की। गुरुवार को पुलिस ने संजू यादव को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय, सागर में प्रस्तुत किया गया।

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed