फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   MP News Ladli Bahna are not getting gas cylinder for Rs 450 in Damoh

MP News: लाड़ली बहनों को नहीं मिल रहा 450 रुपये में गैस सिलेंडर, एजेंसी संचालक बोला- अभी नहीं मिले कोई निर्देश

Tue, 29 Aug 2023 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 04:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में महिलाओं ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात कही, क्योंकि सरकार ने सावन महीने में 450 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही है। ऐसे में एजेंसी संचालक ने कहा कि हमें अभी तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
MP News Ladli Bahna are not getting gas cylinder for Rs 450 in Damoh
450 रुपये में नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा रक्षाबंधन पर अपनी बहनों के लिए कई सौगातें दी  गई हैं। इन्हीं सौगातों में से एक सौगात घरेलू गैस सिलेंडर भी है। सीएम शिवराज ने राजधानी भोपाल में लाड़ली बहना सम्मेलन में घोषणा की है कि महिलाओं के लिए सावन के महीने में 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। लेकिन इतनी राशि में यह सिलेंडर महिलाओं को नहीं मिल रहा है। वह एक ही बात कह रही हैं कि जब मुख्यमंत्री ने कहा है तो उन्हें गैस सिलेंडर मिलना चाहिए।

विज्ञापन


वहीं, एजेंसी संचालक का कहना है कि मुख्यमंत्री ने जरूर कहा है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए वह निश्चित रेट पर ही सिलेंडर देंगे। मंगलवार को जब कुछ गैस वितरक वार्ड में सिलेंडर लेकर पहुंचे तो महिलाओं ने 450 रुपये देकर गैस सिलेंडर देने की बात कही। लेकिन गैस सप्लाई करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि 450 में नहीं 1,125 रुपये में जो सिलेंडर मिलता है, उतने ही में यह गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारी ने बताया, उसे अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। लेकिन महिलाएं मानने तैयार नहीं थीं, वह तो 450 रुपये देकर गैस सिलेंडर देने की जिद कर रही थीं। उनका यही कहना था कि मुख्यमंत्री ने जब कहा है कि 450 रुपये में सिलेंडर सावन महीने में दिया जाएगा तो उन्हें सिलेंडर क्यों नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जब गुप्ता गैस एजेंसी के संचालक रोहित गुप्ता से बात की तो उनकी ओर से मैनेजर बसंत पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घोषणा जरूर की है की बहनों के लिए सावन के महीने में 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। लेकिन अभी उनके पास किसी भी प्रकार की कोई गाइडलाइन कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। इसलिए वह 450 रुपये में सिलेंडर नहीं दे सकते।

असमंजस की बनी स्थिति
यहां असमंजस की स्थिति भी बनती दिख रही है, वह ये की मुख्यमंत्री ने कहा है कि सावन के महीने में 450 रुपये का गैस सिलेंडर दिया जाएगा और सावन के महीने के केवल दो दिन बचे हैं और दो दिन पहले ही घोषणा की है। अभी तक कोई निर्देश गैस एजेंसी संचालक को नहीं मिले, इसके बाद क्या होगा यह कोई बताने को तैयार नहीं है।

इस तरह मिल सकता है 450 रुपये का सिलेंडर
महिलाएं तो जिद कर रही हैं कि 450 रुपये में सिलेंडर उन्हें दिया जाए। यदि देखा जाए तो शासन का कहने का मतलब यह है कि सिलेंडर की सब्सिडी की राशि 650 रुपये उनके खाते में डाल दी जाएगी और सिलेंडर 1,125 रुपये का ही लेना पड़ेगा। 450 रुपये कटने के बाद बकाया राशि खातों में पहुंच जाएगी। लेकिन महिलाएं इस बात को नहीं समझ रही हैं, उनका यह मानना है कि मुख्यमंत्री ने 450 रुपये में ही सिलेंडर देने की बात कही है।


महिलाएं यह चाह रही हैं कि मुख्यमंत्री पहले स्पष्ट करें कि गैस सिलेंडर उन्हें कितने का मिलेगा और कितनी सब्सिडी उनके खाते में आएगी। इसके अलावा महिलाओं का यह भी कहना है कि किन महिलाओं को यह गैस सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर दिया जाएगा या सभी के लिए सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed