फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   husband threw his wife off roof all three children kept crying throughout the night

Damoh News: शराब के नशे में पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, हालत गंभीर, रात भर बिलखते रहे बच्चे

Sun, 26 May 2024 02:42 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 02:42 PM IST
सार

दमोह जिले में शनिवार रात शराब के नशे में एक पति ने पत्नी को छत से नीचे फेक दिया। उसके सिर और कमर में गंभीर चोट आई है, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
husband threw his wife off roof all three children kept crying throughout the night
अस्पताल में इलाजरत महिला

विस्तार

दमोह जिले मडियादो थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में शनिवार रात शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मडियादो में भर्ती कराया। घटना के बाद से पति फरार है और महिला के तीन मासूम बच्चे अस्पताल परिसर में भटकते रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदिरा काॅलोनी निवासी रामफूल अहिरवार शराब का आदी है। आए दिन वह नशे में पत्नी रीनू अहिरवार के साथ  मारपीट करता है। घायल पत्नी ने बताया की शनिवार रात को पति शराब पीकर घर आया और पैसे मांगने लगा। जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया तो उसने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। जिससे उसके सिर और कमर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचने के दौरान महिला के साथ कोई परिजन नहीं था। जिसके चलते एंबुलेंस में उपस्थित पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला गंभीर रूप से घायल है, उसके साथ तीन मासूम बच्चे अस्पताल परिसर में भटक रहे हैं। तीनों बच्चों की उम्र 1, ढाई और 4 साल है। ऐसे में भूखे और प्यासे मासूम बच्चों की आरक्षक निशांत वैष्णव, 108 के कर्मचारी और पायलट अजय राजपूत द्वारा भोजन व्यवस्था कर आर्थिक मदद भी की गई।  अस्पताल में पदस्थ एएनएम आशिकी सिंह द्वारा इलाज के साथ मासूमों का रात भर ध्यान रखा गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed