फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   In Damoh, wife was killed by an ax in a mutual dispute

Damoh: आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 15 Aug 2023 06:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 15 Aug 2023 06:15 PM IST
सार

पति-पत्नी के विवाद में अनाथ हो गए चार मासूम। मामूली विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
In Damoh, wife was killed by an ax in a mutual dispute
पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाया फंदा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पति ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


दरअसल मामला सिंगरौली जिले के गोरबी चौकी क्षेत्र के मुहेर गांव का है। पुलिस के मुताबिक मुहेर के रहने वाले अर्जुन खैरवार उम्र 32 वर्ष का उसके पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी पर कई प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद ख़ुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को अंजाम देने से पहले व्यक्ति ने अपने चार मासूम बच्चों को भी ख्याल नहीं किया। दोनों की मौत के बाद उनके पीछे चार मासूम बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन


ससुराल में रहता था अर्जुन
बताया जा रहा है कि मृतक अर्जुन खैरवार मूल रूप से बरगवां पोंडी का रहने वाला था, जो मुहेर गांव में अपने ससुराल में रह रहा था। मृतक मजदूरी करके जीवकोपार्जन करता था। उसके पत्नी के साथ आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। घटना के दिन यानी सोमवार को भी अर्जुन का पत्नी के विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि अर्जुन ने अपने ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर हमेसा हमेसा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद ख़ुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरबी चौकी प्रभारी विनय शुक्ला ने बताया कि घटना मुहेर गांव की है। पति ने पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिए हैं। मामले की जांच फिलहाल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed