फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Hindu organization demonstrated to stop cow slaughter in Damoh

Damoh: गौ हत्या रोकने को खड़ा हुआ हिंदू संगठन, आरोपियों ने खुद तोड़ दिए स्लॉटर हाउस, कोतवाली टीआई भी हटाया गया

Sun, 07 Jan 2024 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Jan 2024 04:02 PM IST
सार

दमोह में हिंदू संगठन ने कोतवाली पुलिस पर कसाइयों से मिलीभगत के आरोप लगाए और एसपी ऑफिस में धरने पर बैठकर कोतवाली टीआई को हटाने की मांग की, जिसके बाद पुलिस सक्रियता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Hindu organization demonstrated to stop cow slaughter in Damoh
सुबह चार बजे गश्त करने पहुंची टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह शहर के कसाई मंडी में बड़े पैमाने पर हो रही गोवंश हत्या रोकने के लिए हिंदू संगठनों के विरोध का अब असर दिखाने लगा है। इसी विरोध के चलते अब पुलिस कसाई मंडी क्षेत्र में पूरी सक्रियता के साथ पेट्रोलिंग कर रही है।

विज्ञापन


रविवार सुबह 4 बजे जब लोग सुबह-सुबह एएसपी संदीप मिश्रा ने पुलिस बल के साथ कसाई मंडी में दबिश दी, ताकि यहां इस तरह का कोई भी अवैध कारोबार होते मिले तो तत्काल ही आरोपी पकड़े जा सकें। एक दिन पहले ही आरोपियों द्वारा कसाई मंडी क्षेत्र में बनाए गए स्लॉटर हाउस  खुद ही तोड़ दिए थे।
विज्ञापन


बता दें कि हिंदू संगठनों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन इसके बाद भी दमोह में गौ हत्याएं नहीं रुकीं। कुछ दिन पहले हिंदू संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस पर कसाइयों से मिलीभगत के आरोप लगाए और एसपी ऑफिस में धरने पर बैठकर कोतवाली टीआई को हटाने की मांग कर दी। इसके बाद टीआई को हटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद फिर संगठन के लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था और लगातार इस मामले में सक्रिय दिखाई दे रही है। सुबह हो, दोपहर हो या रात बार-बार पुलिस कसाई मंडी क्षेत्र में जाकर सर्चिंग कर रही है। शनिवार रात मवेशियों को ले जा रहे एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


रविवार सुबह करीब 4 बजे एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा टीम के साथ कसाई मंडी क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने कई जगह सर्चिंग की। उन्होंने बताया कि फिलहाल सर्चिंग के दौरान कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है, लेकिन टीम लगातार काम कर रही है। पुलिस की इसी दबिश के चलते कसाई मंडी में बनाए गए स्लॉटर हाउस भी आरोपियों ने खुद तोड़ दिए। पुलिस ने चेतावनी दी थी यदि क्षेत्र में कोई भी स्लाटर हाउस बना मिला तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed