फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Gramin Dak Sevak arrived to take charge after appointment, people mistook him for a thug

Ajab Gajab: नियुक्ति के बाद पदभार ग्रहण करने पहुंचा ग्रामीण डाक सेवक, लोगों ने ठग समझकर पहुंचा दिया थाने

Tue, 29 Aug 2023 02:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 29 Aug 2023 02:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश अजब है और गजब भी। दमोह में एक ग्रामीण डाक सेवक पदभार ग्रहण करने पहुंचा तो लोगों ने उसे ठग समझकर थाने पहुंचा दिया। 
 

विज्ञापन
Gramin Dak Sevak arrived to take charge after appointment, people mistook him for a thug
दमोह का कोतवाली थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। ग्रामीण डाक सेवक जब अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे ठग समझ लिया और थाने पहुंचा दिया। मध्य प्रदेश से दिल्ली तक के अधिकारियों से जानकारी जुटाने के बाद ही पुलिस ने उसे छोड़ा। 

विज्ञापन


हरियाणा का एक युवक गांव के नाम पर भ्रमित था। उसकी नियुक्ति मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा ब्लॉक के कुंवरपुरा गांव नाम के डाक घर में हुई थी,  लेकिन वह ज्वाइनिंग लेने जिला मुख्यालय पर दमोह-पथरिया मार्ग से लगे कुंवरपुर खैजरा गांव पहुंच गया। वहां पर कोई डाक घर ही नहीं था। युवक ने वहां पूछताछ की तो ग्रामीणों को संदेह हो गया कि यह कोई फर्जीवाड़ा करने आया है। उन्होंने इसकी सूचना सरपंच संघ के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व सरपंच सोमेश गुप्ता को दी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ सहयोग से उक्त युवक को कोतवाली पहुंचा दिया। वहां युवक से पूछताछ की गई। रात करीब 11 बजे डाकघर के दिल्ली और भोपाल के अधिकारियों से पुलिस की बात हुई और नियुक्ति पत्र की जांच की गई तो पता चला कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ ग्राम झारली निवासी हेमंत पिता नंदकिशोर की नियुक्ति शाखा कुंवरपुरा उप-डाकघर हटा में बीपीएम ग्रामीण डाक सेवा के प्रमुख के रूप में हुई है। दस्तावेज देखने के बाद युवक को पुलिस ने छोड़ा। एसआई श्याम बेन ने बताया की ग्रामीण एक युवक को संदेह के आधार पर कोतवाली लाए थे। जांच के बाद युवक को छोड़ दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed