फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Government school building is dilapidated, part of the wall is half broken, still students are forced to sit

Damoh News: शासकीय स्कूल भवन जर्जर, दीवार का हिस्सा आधा टूटा, फिर भी बैठ रहे छा छात्र, हो सकता है हादसा

Sun, 30 Jun 2024 03:11 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2024 03:11 PM IST
सार

स्कूल प्राचार्य केशव पटेरिया का कहना है कि स्कूल बहुत जर्जर है। किचिन की हालत और भी ज्यादा खराब है। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के लिए कई बार पत्राचार किया है, लेकिन अभी कोई सुधार नहीं हुआ है।  

विज्ञापन
Government school building is dilapidated, part of the wall is half broken, still students are forced to sit
इस हालत में है स्कूल भवन

विस्तार

दमोह जिले के ग्रामीण अंचलों में शासकीय स्कूलों के भवन की हालत काफी जर्जर है। बटियागढ़ ब्लॉक के खेरी रामदास प्राथमिक स्कूल में इसी तरह का नजारा देखने मिला। यहां स्कूल की हालत काफी जर्जर है, दीवार का हिस्सा टूटा है, फिर भी बच्चे यहां बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। ऐसा नहीं है कि जिले के अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है, सब कुछ पता होने के बाद भी सुधार नहीं कराया गया। प्राचार्य का कहना है कि उनके द्वारा लगातार पत्राचार किया जा रहा है, भवन के जर्जर होने के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में काफी डरते हैं।
विज्ञापन


सरकार के द्वारा शिक्षा व्यवस्था सुधारने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन ग्रामीण अंचलों के शासकीय स्कूलों के हाल आज भी बेहाल हैं। विकासखंड बटियागढ़ की ग्राम पंचायत निमी के नवीन प्राथमिक स्कूल खैरी रामदास की हालत काफी जर्जर है। यहां 29 बच्चे इसी जर्जर भवन में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल की दीवारों में बड़े-बड़े छेद हैं और ईंटें भी निकल चुकी हैं। इसके अलावा जहरीले जीव जंतुओं का भी खतरा बना रहता है। स्कूल भवन में बने किचिन की हालत भी खराब है।
विज्ञापन

 
स्कूल की जर्जर हालत देखकर अभिभावक भी चिंतित हैं, वे बच्चों को स्कूल भेजने में डरते हैं। अभिभावक दिलीप पटेल ने बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल भेजना चाहते हैं, लेकिन भवन की हालात देखकर डर बना रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य बोले पत्राचार किया
स्कूल प्राचार्य केशव पटेरिया का कहना है कि स्कूल बहुत जर्जर है। किचिन की हालत और भी ज्यादा खराब है। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के लिए कई बार पत्राचार किया है, लेकिन अभी कोई सुधार नहीं हुआ है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर कहा कि जानकारी लेते हैं, अगर भवन जर्जर है तो जल्द ही सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed