फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Girl falls down with scooter while taking selfie in damoh

MP News: सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा, 60 फीट नीचे स्कूटी सहित गिरी युवती, जबलपुर रेफर

Mon, 19 Feb 2024 10:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 Feb 2024 10:48 AM IST
सार

MP News: दमोह के वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व सिंग्रामपुर भैंसा घाट पहाड़ी पर एक युवती 60 फीट उंचे पहाड़ से सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह स्कूटी सहित नीचे खाई में जा गिरी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है।

विज्ञापन
Girl falls down with scooter while taking selfie in damoh
60 फीट नीचे स्कूटी सहित गिरी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर से कुछ युवक, युवती रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के पर्यटक क्षेत्र पर घूमने के लिए आए थे। ऊंचे पहाड़ पर सेल्फी लेने के दौरान 21 वर्षीय रिया यादव का पैर फिसला और स्कूटी सहित 60 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई। तभी क्षेत्र भ्रमण करके स्टाफ के साथ लौट रहे सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े की नजर सड़क किनारे घायल पड़ी युवती पर गई तो उन्होंने तत्काल युवती के साथियों के साथ निजी वाहन से इलाज के लिए जबलपुर भेजा।

विज्ञापन


बता दें सिंग्रामपुर से भैंसाघाट पहाड़ी मार्ग से निदान वॉटरफॉल जाने के लिए जगह-जगह पर मनोरम पहाड़ियों के दृश्य लोगों के लिए सेल्फी लेने के लिए लालायत करते हैं। इस दौरान इन खतरनाक सेल्फी प्वाइंट में जरा सी चूक दुर्घटना का कारण बन जाती है। कुछ ऐसा ही जबलपुर के धमापुर निवासी रिया यादव 21 वर्ष के साथ हुआ, जो सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसलने से स्कूटी सहित 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


इलाज के लिए निजी वाहन से जबलपुर पहुंचाया
हादसे से युवती के पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना भैंसाघाट के सिद्ध बाबा के पास अंधी मोड़ पहाड़ी की है। गनीमत रही की खतरनाक पहाड़ी पर घायल पड़ी युवती की मदद को वहां से गुजर रहे चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े, एएसआई रवि शंकर डिम्हा सहित अन्य लोगों ने देख लिया और उसके साथियों की मदद से इलाज के लिए निजी वाहन से जबलपुर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed