{"_id":"65c348eb0bbac413be09f363","slug":"garbage-collector-raped-in-school-ruins-in-damoh-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: कचरा बीनने वाली महिला से स्कूल के खंडहर में दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: कचरा बीनने वाली महिला से स्कूल के खंडहर में दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Wed, 07 Feb 2024 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:40 PM IST
सार
Damoh: दमोह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कचरा बीनने वाली महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी पीड़िता को एक स्कूल के खंडहर नुमा भवन में ले गया, जहां उसने घटना को अंजाम दिया। महिला विवेचक न होने से शाम को महिला की रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना मंगलवार की है और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
महिला से स्कूल के खंडहर में दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जब घटना की रिपोर्ट करने पीड़ित महिला कोतवाली पहुंची तो छह घंटे तक उसकी सुनवाई नहीं हुई और घंटों तक पीड़िता व उसके परिजन परेशान होते रहे। बाद में जब मामला एएसपी के संज्ञान में आया, उसके बाद महिला की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो वह कोतवाली पहुंचे और एएसपी संदीप मिश्रा को अवगत कराया। जिसके बाद एएसपी मिश्रा ने पीड़िता की सुनवाई करने के लिए टीआइ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह मजदूरी करने के लिए घर से निकली थी। मांगज स्कूल के समीप आरोपी ने जबरन पकड़ लिया और स्कूल के खंडहरनुमा कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया, साथ ही मारपीट भी की। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पहले भी आरोपी के द्वारा परेशान किया जाता था, लेकिन आरोपी के द्वारा दी गई धमकी की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट कराई गई दर्ज
पीड़िता व उसके परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद वह सुबह 10.30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची थी, लेकिन 4.30 बजे तक रिपोर्ट नहीं लिखी। उसे परिसर में बैठा दिया था और कहा जब अधिकारी आएंगे उसके बाद सुनवाई होगी। एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि कोतवाली में महिला विवेचक न होने की वजह से इस तरह की स्थिति निर्मित हुई है। सूचना पर तत्काल महिला विवेचक को भेजा गया था और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
