फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   For 2 days Damoh Cow kept mooing in 60 feet deep well, youth pulled it out with ropes

Damoh News: दमोह में 60 फीट गहरे कुएं गिरी गाय, दो दिन बाद युवाओं ने रस्सियों के सहारे बाहर निकाला

Mon, 08 Apr 2024 05:24 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 08 Apr 2024 05:24 PM IST
सार

दमोह के कुंजपूरा टोला में 60 फीट गहरे कुएं में गाय गिर गई थी। वह दो दिन  तक कुएं में ही रही। युवाओं ने रस्सियों के सहारे उसे बाहर निकाला।  

विज्ञापन
For 2 days Damoh Cow kept mooing in 60 feet deep well, youth pulled it out with ropes
कुएं से गाय को बाहर निकालते युवा

विस्तार

दमोह के हथनी पिपरिया गांव के कुंजपूरा टोला में बिना मुंडेर के 60 फीट गहरे कुएं में एक गाय गिर गई। 2 दिन तक बाहर निकलने के लिए रंभाती रही, लेकिन किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। सोमवार को स्थानीय युवाओं ने जब गाय को कुएं में देखा तो काफी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे उसे बाहर निकाला। गनीमत रही कि इतनी गहराई वाले कुएं में गिरने के बाद गाय को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन


रेस्क्यू के दौरान गांव के युवा श्याम यादव, कमलेश अठया, चिंटू व अन्य लोग कुएं में उतरे और गाय को रस्सियों से बांधा और कुएं के ऊपर खड़े लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया। चौकीदार नन्ना अहिरवार की गाय दो दिन से लापता थी। उसकी खोज की गई, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार को कुछ युवाओं को गांव के नजदीक ही बिना मुंडेर के 60 फीट गहरे कुएं के पास एक गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो कुएं में गाय गिरी हुई थी। इसकी सूचना युवकों ने अन्य ग्रामीणों को दी। कुछ देर बाद कुएं के पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए गाय का रेस्क्यू किया। इन युवाओं ने बताया कि बिना मुंडेर के कुएं में पानी कम था इससे गाय अंदर सुरक्षित रही। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीण ने बताया कि बिना मुंडेर के कुएं के पास गाय चरने गई होगी और तभी वह कुएं में गिर गई।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed