{"_id":"659958fed556210e3c0692d5","slug":"farmer-and-cattle-died-due-to-lightning-in-damoh-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से किसान और मवेशी की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से किसान और मवेशी की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमॉर्टम
Sat, 06 Jan 2024 07:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 06 Jan 2024 07:13 PM IST
सार
Damoh: दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र की फतेहपुर चौकी अंतर्गत आने वाले खमरिया गांव में शुक्रवार रात आकाशीय बिजली गिरने से खेत में सो रहे एक किसान की मौत हो गई, इतना हीं नहीं पास ही बंधा एक मवेशी भी इसकी चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया।
विज्ञापन
दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से किसान और मवेशी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार धर्मदास पिता गजाधर कुशवाहा 55 निवासी खमरिया अपने खेत पर टपरिया बनाकर रहता था और फसलों की रखवाली करता था। इसी टपरे में उसकी भैंस भी बंधी थी। शुक्रवार रात इसी टपरे पर आकाशीय बिजली गिरने से किसान धर्मदास और भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, परिजनों ने बताया कि किसान धर्मदास कुशवाहा रोज शाम अपने खेत पर जाता था और खेत पर ही एक टपरा बना कर रात में वहीं रहता था। पिछले कुछ दिनों से बारिश भी हो रही है। शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद वह टपरे में सो गया। रात में बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी और टपरे पर जाकर गिरी जिससे धरमदास की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई सूचना
शनिवार सुबह परिजन खाना देने के लिए खेत पर पहुंचे तो देखा कि टपरे में भैंस मृत हालत में पड़ी है। धरमदास को आवाज लगायी, लेकिन उसने नहीं सुना और जब अंदर जाकर देखा तो उसका शव पड़ा था और मुंह और हांथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए थे। तत्काल फतेहपुर पुलिस को सूचना दी चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
