फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Due to heat, blast in compressor running in puncture shop, people ran away to save their lives

Damoh News: गर्मी की वजह से पंचर दुकान में चल रहे कम्प्रेसर में ब्लास्ट, जान बचाकर भागे लोग

Mon, 27 May 2024 03:07 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:07 PM IST
सार

दमोह जिले के गैसाबाद में गर्मी की वजह से पंचर दुकान में कम्प्रेसर में ब्लास्ट हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागे। ब्लास्ट से दुकान में काफी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Due to heat, blast in compressor running in puncture shop, people ran away to save their lives
कंप्रेशर फटने से क्षतिग्रस्त दुकान

विस्तार

दमोह जिले के हटा तहसील अंतर्गत गैसाबाद गांव में सोमवार दोपहर पंचर दुकान में रखा हवा भरने वाले कम्प्रेसर में ब्लास्ट हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई और बाहर खड़े लोग अपनी जान बचाकर भागे। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ। दुकान क्षतिग्रस्त हुई है। कम्प्रेसर फटने से दुकानदार का काफी नुकसान हो गया। सूचना मिलते ही गैसाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि अधिक गर्मी के कारण ही कम्प्रेसर फटा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गैसाबाद पुलिस थाना के पास गुड्डू खान की हवा भरने और पंक्चर बनाने की दुकान संचालित होती है। सोमवार दोपहर कम्प्रेसर चल रहा था। तभी उसमें ब्लास्ट हो गया और कम्प्रेसर फट गया। इससे दुकान की छत को नुकसान पहुंचा और पूरी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। जिस समय धमाका हुआ, अंदर कोई नहीं था। सभी लोग बाहर थे। इससे कोई घायल नहीं हुआ। जो लोग आसपास खड़े थे, वह जान बचाकर भागे। ब्लास्ट का धमाका सुनकर आसपास के लोग और गैसाबाद पुलिस कुछ देर बाद मौके पर पहुंची। बताया जा रहा भीषण गर्मी में तेज दबाव के चलते कम्प्रेसर में ब्लास्ट हुआ है। इससे पूरी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान मालिक का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed