फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh District Panchayat CEO had terminated the service of 10 employees, the Commissioner reinstated him

Damoh News: जिला पंचायत सीईओ ने 10 कर्मचारियों की सेवा की थी समाप्त, कमिश्नर ने किया बहाल, जानें पूरा मामला

Thu, 23 May 2024 11:40 AM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2024 11:40 AM IST
सार

जिला समन्यवक बृजलाल अहिरवार ने बताया की सभी कर्मचारियों ने कमिश्नर कार्यालय जाकर निवेदन किया था और अपना पक्ष रखने समय देने की मांग की थी जिसके बाद उनकी बहाली के आदेश जारी होने की जानकारी मिली है। वह कार्यालय जाकर अपने अधिकारी से मिलेंगे। 

विज्ञापन
Damoh District Panchayat CEO had terminated the service of 10 employees, the Commissioner reinstated him
जिला पंचायत कार्यालय

विस्तार

दमोह जिले में संचालित राजीव गांधी जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के अंतर्गत प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में गड़बड़ी करने पर जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने जिन 10 जिला परियोजना समन्वयकों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं, उन्हें सागर कमिश्नर ने बहाल कर दिया है और इसका आदेश भी जारी हो गया है। 21 प्रकार के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोप इन कर्मचारियों पर लगे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा कमिश्नर ने बहाली आदेश में उल्लेख किया है कि हटाए गए संबंधित परियोजना अधिकारियों को सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया। इनकी बहाली की सूचना जिला पंचायत को कमिश्नर कार्यालय से भेज दी गई है। जिला पंचायत सीईओ की ओर से जो आदेश जारी किए गए थे, उसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि नोटिस का समाधानकारक जवाब न देने पर कार्रवाई की गई है। लेकिन इसके बाद भी सागर कमिश्नर कार्यालय से जो आदेश जारी किया गया है। उसमें उल्लेख किया है कि संबंधितों को सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया।
विज्ञापन


21 निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोप
बता दें कि योजना के तहत किए गए 21 निर्माण कार्यों की जांच कराई गई थी। जिसका जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी आधार पर सभी 10 परियोजना समन्वयकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगे गए थे, लेकिन जो जवाब प्रस्तुत किए गए। वह समाधान कारक नहीं निकले। जिस पर जिला पंचायत सीईओ वर्मा ने सभी की संविदा सेवाएं समाप्त कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मचारियों की सेवाएं हुई थी समाप्त
1. परियोजना जिला समन्वयक आदित्य दुबे रिकवरी राशि दो लाख 31 हजार, 452 रुपए।
2. जिला समन्यवक बृजलाल अहिरवार।
3. जिला परियोजना समन्वयक कैलाश पटेल की सेवाएं समाप्त की गईं। साथ में 31 हजार, 5 रुपए की रिकवरी।
4. जिला परियोजना समन्वयक जितेंद्र सिंह राजपूत की सेवाएं समाप्त साथ में 62 हजार, 616 रुपए की रिकवरी।
5. जिला परियोजना समन्वयक राहुल बर्दिया की सेवाएं समाप्त साथ 77 हजार, 95 रुपए की रिकवरी।
6. जिला परियोजना समन्वयक अरविंद कुमार पटेल 47 हजार, 158 रुपए की रिकवरी।
7. जिला परियोजना समन्वयक संजय सेन की सेवाएं समाप्त इनसे 1 लाख 937 रुपए की रिकवरी निकाली।
8. जिला परियोजना समन्वयक राजेंद्र अहिरवार की सेवाएं समाप्त इनसे 15 हजार, 720 रुपए की रिकवरी निकाली।
9. जिला परियोजना समन्वयक अनुराग खरे की संविदा सेवाएं समाप्त 52 हजार 610 रिकवरी निर्धारित की गई।
10. मनीष वर्मा जिला परियोजना समन्वयक 20 हजार 450 रुपए की रिकवरी।

इस संबंध में जिला समन्यवक बृजलाल अहिरवार ने बताया की सभी कर्मचारियों ने कमिश्नर कार्यालय जाकर निवेदन किया था और अपना पक्ष रखने समय देने की मांग की थी, जिसके बाद उनकी बहाली के आदेश जारी होने की जानकारी मिली है। वह कार्यालय जाकर अपने अधिकारी से मिलेंगे उसके बाद आगे के काम शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed