फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Weather: Heavy rain in Damoh brings coolness to the weather.

Damoh Weather: दमोह में बदला मौसम का मिजाज; शुरू हुई झमाझम बारिश, हवाओं ने फिर बढ़ाई ठंड

Mon, 26 Feb 2024 07:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 26 Feb 2024 07:52 PM IST
सार

सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Damoh Weather: Heavy rain in Damoh brings coolness to the weather.
दमोह में बारिश के चलते ठहरा यातायात। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह में मौसम का मिजाज समझ नहीं आ रहा कभी अचानक से गर्मी होने लगती है, तो कभी ठंडी का एहसास होने लगता है। सोमवार की शाम नरसिंहगढ़ में अचानक से बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक लगातार पानी बरसता रहा, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया। 

विज्ञापन


फरवरी का महीना भले ही खत्म होने वाला है, लेकिन एक बार फिर ठंड ने वापसी कर ली है और शाम होते ही हवाओं के चलने के कारण ठंड बढ़ जाती है। इसी के चलते लगातार तापमान उपर, नीचे भी हो रहा है। दिन में धूप निकलने के कारण मौसम काफी गर्म रहता है, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाएं चलने से लोग कांपने लगते हैं और यह ठंड सुबह तक जारी रहती है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व लोगों ने पंखे चलाने शुरू कर दिए थे और स्थिति यह थी कि दिन के साथ रात में भी पंखा चलाना पड़ रहा था और गर्म कपड़ों का उपयोग भी बंद हो गया था, लेकिन पिछले तीन दिनों से काफी तेज ठंड हो रही है और लोगों ने पंखे चलाना पूर्ण रूप से बंद कर दिया है और आसमान में बादल छाए रहते हैं, जिससे हर समय बारिश होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरसिंहगढ़ में हुई झमाझम बारिश
पिछले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन हो रहा है, जहां दमोह सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो गया था और धूप तेज निकलने लगी थी। जिससे लग रहा था कि बारिश नहीं होगी और गर्मी का मौसम शुरू हो जाएगी, लेकिन सोमवार की शाम अचानक से मौसम में परिवर्तिन हो गया और नरसिंहगढ़ में बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक पानी गिरता रहा। 


वहीं, दमोह में ठंडी हवाएं चलने से लोग ठंड से कांपने लगे और गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed