{"_id":"65eed910800cf5372e0155bd","slug":"damoh-two-youths-riding-a-bike-returning-from-a-wedding-ceremony-were-hit-by-an-unknown-vehicle-both-died-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
Mon, 11 Mar 2024 03:42 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:42 PM IST
सार
दमोह में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत पावर ग्रिड के समीप रविवार रात बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है मृतक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार पथरिया थाना के सेमरा हजारी गांव निवासी दीपेंद्र पिता प्रकाश सिंह राजपूत (25) तथा निशांत पिता तेज सिंह राजपूत (21) दोनों देहात थाना के सिहोरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे और रात को वापस लौट रहे थे। पावर ग्रिड के समीप इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने डायल 100 और 108 वाहन को सूचना दी। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाकर परिजनों को सूचित किया गया।
देहात थाना प्रभारी राघवेंद्र बागरी ने बताया कि सेमरा हजारी गांव निवासी दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं जो किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। उधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।