फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Two bike riders collided one died and other was seriously injured incident of Sukha village

Damoh News: आपस में टकराए दो बाइक सवार, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल, सूखा गांव की घटना

Mon, 30 Sep 2024 02:07 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 02:07 PM IST
सार

मृतक भागवत पटेल के दामाद गिरधारी पटेल ने बताया कि मेरे ससुर पथरिया से सूखा जा रहे थे। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है। पथरिया पुलिस ने हादसे में मृत हुए भागवत पटेल का पोस्टमार्टम कराया है और मर्ग कम कर विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
Damoh News Two bike riders collided one died and other was seriously injured incident of Sukha village
घायल को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आने वाले सूखा गांव के पास सोमवार दोपहर दो बाइक चालक आमने-सामने से टकरा गए, जिसमें से एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टर ने भागवत पटेल 50 को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे बाइक सवार घायल आशीष साहू को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ड्यूटी डॉक्टर यशवंत सिंह राजपूत ने बताया कि दो घायलों को पथरिया अस्पताल लाया गया था। एक की मौत हो चुकी है। दूसरे की हालत नाजुक है, जिसे रेफर किया गया है। घायल आशीष के भाई अमित ने बताया कि मेरे भाई गढ़ाकोटा से अकेले ही बाइक चलाकर बटियागढ़ जा रहे थे, रास्ते में सूखा गांव के पास एक्सीडेंट हो गया और वह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक भागवत पटेल के दामाद गिरधारी पटेल ने बताया कि मेरे ससुर पथरिया से सूखा जा रहे थे। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है। पथरिया पुलिस ने हादसे में मृत हुए भागवत पटेल का पोस्टमॉर्टम कराया है और मर्ग कम कर विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed