फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Tractor-trolley of devotees returning after visiting Jageshwar Nath overturned, more than 21 injured

Damoh: जागेश्वर नाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 21 से ज्यादा घायल, दो गंभीर

Thu, 17 Aug 2023 12:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 12:57 PM IST
सार

Damoh News: दमोह में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने का मामला सामने आया है। हादसे में करीब 21 लोग घायल हुए हैं। दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Damoh: Tractor-trolley of devotees returning after visiting Jageshwar Nath overturned, more than 21 injured
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से श्रद्धालु घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के झीलवाली घाटी पर एक ढलान से उतरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद चारों और चीख पुकार मच गई। घटना में करीब 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि हादस के वक्त ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां फंसी थी और दोनों पलट गई। 
विज्ञापन

सभी घायल नरसिंहपुर जिले के बरमान के निवासी हैं, जो दमोह के जागेश्वरनाथ के दर्शन कर वापस जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया। 

ढलान पर न्यूटल था ट्रैक्टर
घटना तेजगढ़ से झलौन मार्ग पर पड़ने वाली झील वाली घाटी के आगे की बताई जा रही है। जब घटिया पार करने के बाद ट्रैक्टर चालक ने ढलान को देखते हुए ट्रैक्टर को न्यूटल कर दिया और ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलने लगा। चालक ने ट्रैक्टर को काबू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर पलट गया।  ट्रैक्टर मुख्य मार्ग पर पलटा इसलिये इसकी सूचना तत्काल तेजगढ़ पुलिस को मिल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तेजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भिजवाया। एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


घटना कि जानकारी लगते ही तेजगढ़ थाने से उपनिरीक्षक डीपी साहू प्रधान आरक्षक हरिचरण गर्ग, नगर सैनिक राकेश पाठक मौके पर पहुंचे। प्रधान आरक्षक हरिचरण गर्ग ने बताया घटना कि सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ट्रैक्टर करेली जिला नरसिंहपुर का है, जिसमें सवार दर्जनों लोग बांदकपुर में भगवान के दर्शन करने गए थे। लौटते समय यह घटना हुई है। घायलों का उपचार तेजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। एक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed