फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   prevent dogs from littering, the trick of Mahavar bottle is being used in damoh

Damoh: कुत्ते गंदगी न करें इसे रोकने किया जा रहा महावर की बोतल का टोटका, घरों के बाहर बोतल टंगी देख लोग हैरान

Mon, 16 Sep 2024 05:26 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 05:26 PM IST
सार

MP: बुंदेलखंड क्षेत्र में टोना टोटका के कई किस्से आपने सुने और देखे होंगे, लेकिन दमोह शहर के बड़ा पुल बगिया मोहल्ला में कुत्तों की गंदगी से बचने के लिए लोगों ने एक अनोखा टोटका किया है।

विज्ञापन
prevent dogs from littering, the trick of Mahavar bottle is being used in damoh
खंभे पर टंगी महावर की बोतल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड क्षेत्र में टोना टोटका के कई किस्से आपने सुने और देखे होंगे, लेकिन दमोह शहर के बड़ा पुल बगिया मोहल्ला में कुत्तों की गंदगी से बचने के लिए लोगों ने एक अनोखा टोटका किया है। यहां लोगों ने अपने घर के सामने लाल रंग का महावर पानी में घोलकर प्लास्टिक की बोतलों में भरकर घर के बाहर लटका दिया। वार्ड के लोगों का यह मानना है कि अब कुत्ते सड़क पर या उनके घर के सामने गंदगी नहीं कर रहे हैं। यह लाल रंग की बॉटल प्रत्येक घर के बाहर आपको टंगी मिल जायेंगी।
विज्ञापन


स्थानीय युवक सौरभ चौधरी ने बताया कि बुजुर्गों से ऐसा सुना है यदि कुत्तों की गंदगी से छुटकारा चाहिए, तो प्लास्टिक की बोतल में लाल रंग (महावर) घोलकर घर के बाहर बोतल में लटका दो, फिर कुत्ते वहां गंदगी नहीं करते। इसलिए उन्होंने भी घर के बाहर महावर बोतल में घोलकर टांग दिया, जिससे कुत्ते उनके घर के सामने गंदगी नहीं करते। महिला सीमा अहिरवार ने बताया कि उन्होंने मोबाइल पर देखा था जिसके बाद उन्होंने अपने घर के सामने इस तरह बोतल में महावर घोलकर लटकया है तब से कुत्ते गंदगी नहीं कर रहे। करीब छह माह से वह इन बोतल को टांगे हुए हैं जब पानी सफेद हो जाता है तो फिर नई बोतल टांग देते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि इसके पीछे क्या कारण है यह तो उन्हें नहीं पता, लेकिन कुत्तों की गंदगी से वह परेशान थे, अब उन्हें उससे निजात मिल गई है। यहां एक दूसरे को देख लोग इसी तरह अपने घर के बाहर बोतल टांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed