फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The main road will be connected to platforms one and two of Damoh railway station through food overbridge

Damoh: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक और दो के साथ फुट ओवरब्रिज से जुड़ेगी मुख्य सड़क, यात्रियों को होगी सुविधा

Mon, 16 Sep 2024 02:26 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 02:26 PM IST
सार

 Damoh: रेलवे स्टेशन पर 250 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा नया फुड ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। गति शक्ति योजना के तहत दमोह स्टेशन का इसके लिए चयन किया गया है। इसकी डिजाइन और ड्राइंग का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन
The main road will be connected to platforms one and two of Damoh railway station through food overbridge
रेलवे स्टेशन पर बना ओवरब्रिज

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर 250 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा नया फुड ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। गति शक्ति योजना के तहत दमोह स्टेशन का इसके लिए चयन किया गया है। इसकी डिजाइन और ड्राइंग का काम पूरा हो गया है। अब टेंडर प्रक्रिया होना है। इसकी खासियत है कि यह प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो से होते हुए मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। यानी अब यात्रियों को ट्रेन से उतरने और चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक के गेट पर नहीं आना पड़ेगा। सीधे-सीधे इस एफओबी के जरिए स्टेशन से यात्री बाहर जा सकेंगे। उन्हें स्टेशन से बाहर होने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें कि वर्तमान में जो एफओबी है उसकी चौड़ाई डेढ़ मीटर भी नहीं है। एक बार में दो यात्री आ जा पाते हैं। जब भी भीड़ बढ़ती है, यहां पर जाम जैसे हालात बन जाते हैं। खासकर सुबह जब स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से राज्यरानी एक्सप्रेस और बीना पैसेंजर ट्रेन रवाना होती है तो यात्रियों के लिए निकलने जगह ही नहीं बचती है। प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ जाना हमेशा ही परेशानी भरा रहा है। जबकि सभी महत्वपूर्ण ट्रेन इस प्लेटफॉर्म पर आती हैं। इसी को देखते यह एफओबी बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना के सामने लगी लिफ्ट में खराबी आने के कारण पिछले 15 दिन से बंद है। जिससे यात्रियों को सीढ़ियों से चढ़कर जाना और आना पड़ रहा है। इसमें बुजुर्ग और विकलांग यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्हें लाठी या फिर स्टैंड के सहारे प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाना पड़ता है। इसी तरह की स्थिति ज्यादा लगेज लेकर आने वाले यात्रियों के साथ हो रही है। उन्हें भी भारी भरकम लगैज लेकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के आईओडब्लू भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन के री-डेवलपमेंट के दौरान कई तरह की यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं। इसी में एफओबी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी स्वीकृति हो गई है। डिजाइन और ड्राइंग भी बन गई है। अब टेंडर प्रक्रिया होना है। उन्होंने बताया कि यह एफओबी दोनों प्लेटफॉर्म को जोड़ने के अलावा शहर की मुख्य सड़क को भी जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed