फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh The accused bought a new bike by selling material stolen from a plastic factory

Damoh: प्लास्टिक फैक्टरी से चोरी की गई सामग्री बेचकर आरोपियों ने खरीदी नई बाइक, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी

Wed, 01 Jan 2025 10:48 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2025 10:48 AM IST
सार

देहात थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि प्लास्टिक फैक्टरी के मालिक संदीप चौरसिया ने तीन दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Damoh The accused bought a new bike by selling material stolen from a plastic factory
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले मारूताल उद्योग नगरी क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्टरी में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में दो अन्य स्थानों पर की गई चोरियों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि प्लास्टिक फैक्टरी के मालिक संदीप चौरसिया ने तीन दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने फैक्टरी के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखी एक बाइक सहित फैक्टरी के अंदर उपयोग में आने वाले उपकरण चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने अग्रवाल दाल मिल के पीछे रहने वाले आरोपी शंकर पिता राजेश यादव को पकड़ा। पूछताछ में उसने फैक्टरी में चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही जिस बाइक से चोरी करने गए थे, वह भी सागर बस स्टैंड से चोरी करना बताया। आरोपियों ने कुछ दिन पहले देहात थाना क्षेत्र में अपने दो नाबालिग साथियों के साथ बाइक चोरी करने की बात भी कबूल की। उन्होंने चोरी में मिले पैसों से नई बाइक खरीदने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी शंकर यादव और दो नाबालिग बालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल हैक कर अश्लील मैसेज भेजने का मामला
इधर, मोबाइल हैक कर अश्लील मैसेज भेजने का एक मामला सामने आया है। एक युवक ने मडियादो थाने पहुंचकर इस संबंध में आवेदन दिया है। राजेश लोधी ने बताया कि अज्ञात हैकर ने उनका मोबाइल हैक कर लिया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसके चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। अश्लील संदेशों के कारण उनकी समाज में छवि धूमिल हो रही है। थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने पीड़ित को साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी दी और सतर्क रहने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed