फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Teachers of CM Rise School were not able to teach the children in front of SDM, expressed displeasure and gave instructions to remove them

Damoh News: एसडीएम के सामने सीएम राइज स्कूल के शिक्षक बच्चों को नहीं पढ़ा पाए, जताई नाराजगी हटाने दिए निर्देश

Thu, 26 Dec 2024 03:29 AM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Damoh Teachers of CM Rise School were not able to teach the children in front of SDM, expressed displeasure and gave instructions to remove them
बच्चों से जानकारी लेते एसडीएम

विज्ञापन

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में संचालित सीएम राइज स्कूल के शिक्षक बच्चों को नहीं पढ़ा पा रहे। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एसडीएम सौरव गंधर्व इस स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे और उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को पढ़वाई करवाई, लेकिन शिक्षक नहीं पढ़ा पाए। यह देख एसडीएम ने नाराजगी जताई साथ ही स्कूल में फैली गंदगी पर भी वह काफी नाराज हुए। प्राचार्य को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। शासन के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में सीएम राइस स्कूल संचालित किये जा रहे हैं। ताकि बच्चों को निजी स्कूलों की तरह ही अच्छी शिक्षा व्यवस्था मिल सके। इन स्कूलों में पड़ाने वाले शिक्षक भी क्वालीफाई होते हैं और पात्रता दिखाने के बाद ही उन्हें यहां पदस्थ किया जाता है, लेकिन जिले की शिक्षा व्यवस्था की पोल तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सीएम राज स्कूल ने खोल दी। जब यहां के शिक्षकों पर किताब भी पढ़ते नहीं बनती तो वह बच्चों को किस तरह पाएंगे। अब अभिभावकों को इस बात की चिंता हो रही है कि बोर्ड परीक्षा में उनके बच्चे किस तरह पढ़ाई करेंगे और किस तरह अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
अतिथि शिक्षक बीच में अटके
मंगलवार को तेंदूखेड़ा एसडीएम नगर के सीएम राइज स्कूल निरीक्षण करने गए थे। क्योंकि उनके पास शिकायत आई थी जिसमें बताया गया था कि सीएम राइज स्कूल में जो अतिथि शिक्षक पदस्थ है उन पर खुद विषय पढ़ाते नहीं बनता। बच्चों का भविष्य खतरे में है। स्कूल के प्राचार्य हमेशा अनदेखा कर रहे है। शिकायत में यह भी बताया गया था की सीएम राइज स्कूल में पढ़ने बाले बच्चों की बोर्ड परीक्षा है। जिसके पेपर दूसरे जिलों में जांच के लिए जाते है। ऐसे में ज़ब बच्चों को पढ़ाने बाले शिक्षकों पर ही वह विषय पढ़ाते नहीं बनता जिसके लिए वह नियुक्त है तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा।
विज्ञापन

एसडीएम सीएम राइज स्कूल पहुंचे और शिकायत के अनुसार विषय संबंधी जानकारी ली तो शिकायत सही पाई गई। शिक्षकों को बच्चों को पड़ाने के लिए कहा तो वह साइंस और कुछ अन्य विषय ठीक से नहीं पड़ा पाए। बाद में एसडीएम ने प्राचार्य से कहा इन शिक्षकों को आप तत्काल नियम के अनुसार हटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

*गंदगी देख भड़के एसडी एम*
दूसरी ओर स्कूल के चारो तरफ गंदगी ही गंदगी मिली। जिसे देख एसडीएम ने प्राचार्य को फटकार लगाई। उन्होंने कहा सीएम राइज स्कूल चारो तरफ़ गंदगी ही गंदगी फैली है । कक्षाओं में बिजली व्यवस्था भी ठप है, पढ़ाई भी न के बराबर हो रही है। एसडीएम ने शीघ्र पूरी व्यवस्थाओ में सुधार करने के साथ जिन शिक्षिको पर पढ़ाते नहीं बनता उनको हटाने के निर्देश दिये।
प्राचार्य हेतराम अहिरवार ने बताया की एसडीएम के निरीक्षण के दौरान कुछ कमी जरूर सामने आई थी शिक्षक अच्छे तरीके से बच्चों को नहीं पढ़ा सके जिस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही गंदगी को लेकर एसडीएम ने जो निर्देश दिए हैं उसका पालन जरूर किया जाएगा।
तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व ने बताया की सीएम राइज स्कूल में बच्चों ने बताया शिक्षक पढ़ाते नहीं है। मेने कुछ शिक्षकों से पढ़ाई सबंधी जानकारी ली तो उनको पढ़ाई का कोई अनुभव नहीं था। मेने तीन शिक्षकों को हटाने के निर्देश दिये हैं।

स्कूल में गंदगी मिली है मेने प्रचार्य को निर्देश दिये है की तीन दिन मे साफ सफाई की पूरी व्यवस्थाओ में सुधार किया जाये ।

बच्चों से जानकारी लेते एसडीएम

बच्चों से जानकारी लेते एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed