फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Such negligence of the electricity employee had to disconnect the line of the bill defaulter Damoh

Damoh: बिजली कर्मचारी की ऐसी लापरवाही…बकायादार की काटनी थी लाइन, कर्मचारी पड़ोसी का काट गए कनेक्शन

Sat, 12 Oct 2024 05:46 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2024 05:46 PM IST
सार

MP: दमोह में बिजली विभाग के कर्मचारियों का गजब कारनामा सामने आया है। जिसमें एक उपभोक्ता को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली बिल बकायादार की बिजली काटने कर्मचारी पहुंचे, लेकिन उन्होंने बकायादार की जगह पड़ोसी की लाइन काट दी। 

विज्ञापन
Such negligence of the electricity employee had to disconnect the line of the bill defaulter Damoh
परेशान उपभोक्ता बीएम दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सिविल वार्ड नंबर 6 विवेकानंद नगर में बिजली बिल बकायादार की लाइट काटने गए कर्मचारियों ने पड़ोसी के मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। जिससे घंटों बिजली सप्लाई बंद रही। इसकी शिकायत उपभोक्ता ने अधिकारियों के समक्ष दर्ज कराई।
विज्ञापन


उपभोक्ता बीएम दुबे ने बताया कि मैं मकान नंबर 157 में निवास करता हूं। शुक्रवार को कॉलोनी में बिजली विभाग की टीम बकायादारों के कनेक्शन काटने के लिए गई थी। एलआईजी 158 का बिजली कनेक्शन करचरियों को काटना था, लेकिन उन्होंने मेरे मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। जब मुझे इसकी जानकारी लगी तो शिकायत दर्ज कराने बिजली कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद एक असिस्टेंट इंजीनियर को सारी बात बताई, लेकिन इस गलती को गंभीरता से नहीं लिया और उपहास उड़ाते हुए कहा कि गलती तो भगवान से भी हो जाती है फिर तो यह बिजली कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्होंने शिकायत शाम 6 बजे की थी, लेकिन रात 9 बजे तक लाइट चालू नहीं हो पाई। जबकि कर्मचारी दोपहर 3 बजे कनेक्शन काट गए थे। जब लाइट चालू नहीं हुई तो मैंने दमोह शहर से स्थानांतरित हुए मेंटेनेंस अधिकारी चंद्रप्रकाश चोपड़ा से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने आधा घंटे में लाइट चालू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लाइट चालू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चले कि बीएम दुबे एक कवि भी हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना पर व्यंग्य करते हुए लिखा है कि मेरे साथ घटित इस घटना पर मेरे कवि हृदय ने मुझे यह लिखने के लिए विवश कर दिया। बिजली विभाग के कृत्य से, उपभोक्ता परेशान गलती कर उपहास उड़ाएं,खुद को समझें डॉन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed