फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Shyam Shivhare, who was active in the Sangh, became the Damoh BJP district president

Damoh News: संघ में सक्रियता निभाने वाले श्याम शिवहरे बने दमोह भाजपा जिला अध्यक्ष, 47 दावेदारों में मारी बाजी

Wed, 15 Jan 2025 03:59 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 03:59 PM IST
सार

श्याम शिवहरे 1992 से संघ में सक्रिय हैं। वह वर्तमान में भाजपा प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक हैं। उन्होंने दमोह विधानसभा चुनाव 2023 में संयोजक और लोकसभा चुनाव 2024 में सह-संयोजक की भूमिका निभाई थी। इससे पहले विद्यार्थी परिषद में 10 साल तक कार्य किया।

विज्ञापन
Damoh Shyam Shivhare, who was active in the Sangh, became the Damoh BJP district president
नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने संघ में सक्रिय रहे श्याम शिवहरे को दमोह का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। शिवहरे की नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


बता दें कि श्याम शिवहरे 1992 से संघ में सक्रिय हैं। वह वर्तमान में भाजपा प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक हैं। उन्होंने दमोह विधानसभा चुनाव 2023 में संयोजक और लोकसभा चुनाव 2024 में सह-संयोजक की भूमिका निभाई थी। इससे पहले विद्यार्थी परिषद में 10 साल तक कार्य किया। जिलाध्यक्ष के 47 दावेदारों में श्याम शिवहरे को चुना गया है।
विज्ञापन


श्याम शिवहरे संघ के साथ-साथ राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और जयंत मलैया से भी जुड़े रहे हैं। धर्मेंद्र लोधी उनके करीबी दोस्तों में गिने जाते हैं। उपचुनाव के दौरान भी वे सक्रिय थे। हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में थे, लेकिन पार्टी ने चौंकाते हुए श्याम शिवहरे का नाम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं को जमीन पर लाने का काम करेंगे
नवागत जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा, "मैं 1992 से संघ, परिषद और भाजपा संगठन के लिए काम कर रहा हूं। मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। संगठन का अनुभव है और अब जनता के हित में पार्टी की योजनाओं को जमीन पर लाने का काम करेंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने हमें भरपूर समर्थन दिया है। अब हम इसे जनता के हित में जमीन पर उतारने के लिए काम करेंगे।"


शिवहरे ऐसे चुने गए जिला अध्यक्ष
मंडलों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। पार्टी की नीति के अनुसार, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। रायशुमारी में वर्तमान जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के सांसद, चार विधायक, विधानसभा के पूर्व विधायक, संगठन के संभागीय और जिला प्रभारी, तथा जिले में गठित मंडलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि शामिल हुए। रायशुमारी में कुल 47 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया। सभी नामों की पर्चियों को एक डिब्बे में बंद कर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भोपाल ले जाया गया और प्रदेश नेतृत्व को सौंपा गया। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने श्याम शिवहरे के नाम पर मुहर लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed