फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Police seized a poklane machine and four dumpers doing illegal mining in Damoh, drivers ran away

Damoh: दमोह में अवैध खनन करते एक पोकलेन मशीन और चार डंपर पुलिस ने किए जब्त, वाहन छोड़कर भागे चालक

Sun, 04 Feb 2024 03:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

दमोह पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसा है। कार्रवाई करते हुए मौके से एक पोकलेन मशीन और चार डंपर जब्त किए हैं। एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Damoh: Police seized a poklane machine and four dumpers doing illegal mining in Damoh, drivers ran away
दमोह में अवैध खनन पर कार्रवाई की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में बड़े पैमाने पर मुरम का अवैध खनन किया जा रहा था। देहात थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने तत्काल ही कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन और चार डंपर जब्त किए हैं। जैसे ही पुलिस ने दबिश दी, डंपर चालक भागने में सफल हो गए, लेकिन एक ड्राइवर पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और सभी वाहनों को जब्त करने के बाद देहात थाना में खड़ा कर लिया गया है।
विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि शनिवार की रात समन्ना गांव में अवैध उत्खनन होने की सूचना प्राप्त हुई थी।  जिसकी बाद उन्होंने स्टाफ को मौके पर भेजा तो वहां पर पोकलेन मशीन मुरम की खुदाई कर रही थी और डंपरों में यह मुरम भरी जा रही थी। एक डंपर चालक उमेश आदिवासी पकड़ा गया है, जबकि तीन डंपरों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए हैं। बता दें कि जिले में अवैध उत्खनन जोरों पर है, लेकिन खनिज विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, लेकिन खनिज विभाग का काम पुलिस द्वारा जरूर किया गया है जिसमें पोकलेन मशीन सहित डंपरों को जब्त किया गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस जब मौके पर पहुंची उसे समय अवैध उत्खनन चल रहा था और किसी प्रकार की अनुमति के कागज नहीं मिली। अब पुलिस मामले में जांच कर रही है कि कितने लोग वाहनों पर मौजूद थे, वाहन किनके नाम से रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed