{"_id":"65bf6288dfa9cc2eab038440","slug":"damoh-police-seized-a-poklane-machine-and-four-dumpers-doing-illegal-mining-in-damoh-drivers-ran-away-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दमोह में अवैध खनन करते एक पोकलेन मशीन और चार डंपर पुलिस ने किए जब्त, वाहन छोड़कर भागे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दमोह में अवैध खनन करते एक पोकलेन मशीन और चार डंपर पुलिस ने किए जब्त, वाहन छोड़कर भागे चालक
Sun, 04 Feb 2024 03:40 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:40 PM IST
सार
दमोह पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसा है। कार्रवाई करते हुए मौके से एक पोकलेन मशीन और चार डंपर जब्त किए हैं। एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दमोह में अवैध खनन पर कार्रवाई की गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में बड़े पैमाने पर मुरम का अवैध खनन किया जा रहा था। देहात थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने तत्काल ही कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन और चार डंपर जब्त किए हैं। जैसे ही पुलिस ने दबिश दी, डंपर चालक भागने में सफल हो गए, लेकिन एक ड्राइवर पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और सभी वाहनों को जब्त करने के बाद देहात थाना में खड़ा कर लिया गया है।
देहात थाना प्रभारी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि शनिवार की रात समन्ना गांव में अवैध उत्खनन होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसकी बाद उन्होंने स्टाफ को मौके पर भेजा तो वहां पर पोकलेन मशीन मुरम की खुदाई कर रही थी और डंपरों में यह मुरम भरी जा रही थी। एक डंपर चालक उमेश आदिवासी पकड़ा गया है, जबकि तीन डंपरों के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए हैं। बता दें कि जिले में अवैध उत्खनन जोरों पर है, लेकिन खनिज विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, लेकिन खनिज विभाग का काम पुलिस द्वारा जरूर किया गया है जिसमें पोकलेन मशीन सहित डंपरों को जब्त किया गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस जब मौके पर पहुंची उसे समय अवैध उत्खनन चल रहा था और किसी प्रकार की अनुमति के कागज नहीं मिली। अब पुलिस मामले में जांच कर रही है कि कितने लोग वाहनों पर मौजूद थे, वाहन किनके नाम से रजिस्टर्ड हैं।