फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Police raided five gambling dens, Dehat police station raided different places and caught 43 gamblers

Damoh: पांच जुआ फड़ों पर पुलिस का छापा, देहात थाना पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर पकड़े 43 जुआरी

Sat, 02 Nov 2024 08:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 08:28 PM IST
सार

Damoh: देहात थाना पुलिस ने शुक्रवार रात अपने थाना क्षेत्र के पांच अलग-अलग इलाकों पर दबिश देकर जुआ खेलते 43 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी जब्त की है। इन सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Police raided five gambling dens, Dehat police station raided different places and caught 43 gamblers
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर्व पर जिले में जगह-जगह जुआ फड़ संचालित हो जाते हैं। देहात थाना पुलिस ने शुक्रवार रात अपने थाना क्षेत्र के पांच अलग-अलग इलाकों पर दबिश देकर जुआ खेलते 43 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी जब्त की है। इन सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


देहात थाना टीआई मनीष कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व के मौके पर लगातार जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने निर्देश दिए थे कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी निगरानी करेंगे और जहां भी जुआ फड़ संचालित हो रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात हमें जानकारी मिली कि देहात थाना के पास ही सिंगपुर गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जब पुलिस टीम ने दबिश दी तो वहां पर 11 लोग जुआ खेलते पकड़े गए, जिनके पास से 5400 रुपए जब्त किए गए। कुछ देर बाद खबर मिली कि थाना क्षेत्र के ही तिदोनी गांव में जुआ खेला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर भी जब पुलिस ने दबिश दी, तो 14 जुआरी गिरफ्तार किए गए। उनके पास से 10000 रुपए जब्त किए गए। देर रात खबर मिली की साहू तिराहा के पास मोती बाग इलाके में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जब पुलिस ने वहां घेराबंदी की तो 9 जुआरियों को पकड़ा गया। उनके पास से 15000 की राशि जब्त की गई है।


सागर नाका चौकी क्षेत्र के देवरान में हो रहे जुए फड़ पर छापामार कार्रवाई कर आरोपियों से 7500 रुपए की जब्ती बनाई है, तो वहीं बांसा तारखेडा में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 8150 रुपये की जब्ती बनाकर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed