फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Pickup hit bike riders, one dead, crazy young man stabbed two people in the middle of market.

Damoh News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत; एक घायल, सिरफिरे युवक ने बीच बाजार दो लोगों पर चलाए चाकू

Thu, 09 Jan 2025 10:50 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2025 10:50 AM IST
सार

बांदकपुर क्षेत्र में पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया वहीं दूसरी घटना पथरिया में हुई जहां एक सिरफिरे युवक ने दो लोगों पर बीच बाजार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Damoh Pickup hit bike riders, one dead, crazy young man stabbed two people in the middle of market.
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

विस्तार

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरी घटना पथरिया थाना क्षेत्र में हुई जहां एक सिरफिरे युवक ने दो लोगों पर बीच बाजार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया और पुलिस ने मामले को जांच में लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बांदकपुर की ओर आ रही पिकअप के चालक ने केवलारी और हरदुआ मुडर के बीच बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक अर्जुन पिता खिलान रैकवार (20) निवासी हरदुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अरविंद पिता पदम सिंह निवासी हरदुआ चुंगल घायल हो गया। घायल और मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर महेश लोधी द्वारा घायल का इलाज किया गया और मृतक के शव को शव ग्रह में रखवाया गया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। बांदकपुर चौकी प्रभारी बीएस हजारी ने बताया मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सिरफिरे ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला
जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 में बुधवार रात एक युवक ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात दोस्तों से मिलने गए कृष्णा पिता काशीराम अहिरवार निवासी पथरिया वार्ड क्रमांक 3 और हर्ष पिता उमेश अहिरवार पर पुरानी रंजिश के चलते राजा खान नाम के युवक ने चाकू हमला कर दिया और मौके से भाग गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed