फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh People are coming to take selfies after seeing hundreds of teak trees in the farmer's field

Damoh News: किसान के खेत में सैकड़ों सागौन के पेड़, सेल्फी लेने आ रहे लोग, पांच साल पहले लगाए थे पौधे

Wed, 07 Aug 2024 02:37 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2024 02:37 PM IST
सार

किसान नरेंद्र लोधी ने बताया कि खेत की मेड़ों पर उन्होंने पांच वर्ष पहले सागौन के 600 पौधे सागौन के रोपित किए थे, जिनमें से 400 पौधे जीवित हैं, जो अब पेड़ बन गए हैं। यह पेड़ बेसकीमती होने के साथ ही गर्मियों में छाव का भी काम करते हैं। 

विज्ञापन
Damoh People are coming to take selfies after seeing hundreds of teak trees in the farmer's field
खेत की मेड़ पर लगे पेड़

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के पांजी गांव निवासी किसान नरेंद्र लोधी का पर्यावरण के प्रति ऐसा अनोखा प्रेम है कि आज वह अन्य किसानों के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। उन्होंने अपने खेत की मेड पर सागौन के पौधे रोपे थे, जिसमें से 400 पौधे आज पेड़ बन गए हैं। स्थानीय लोग इतनी संख्या में इन पेड़ों को देखकर रोमांचित हो रहे हैं और यहां सेल्फी लेने आ रहे हैं। नरेंद्र बताते हैं कि उन्होंने अपने बच्चों की तरह इन पौधों की परवरिश की है, जिसका नतीजा सभी के सामने है।
विज्ञापन


किसान नरेंद्र लोधी की खेती खेरा गांव में है, जहां धान की फसल बोई गई है। यहां खेतों की मेड़ों पर हरियाली के रूप में सैकड़ों कीमती सागौन के पेड़ लगे हुए हैं जो अपने आप में सुंदरता बिखेर रहे हैं। लगातार हुई बारिश के बाद खेत पानी से भर गया है और उसके चारों ओर लगे सागौन के हरे भरे पेड़ देखकर लोग यहां आकर सेल्फी और फोटो ले रहे हैं।
विज्ञापन


600 में से 400 जीवित
नरेंद्र लोधी के खेत देखकर सभी का मन अब खेतों की मेड पर पौधरोपण करने का हो रहा है। कई किसान इस तरह पौधे लगाने का प्रयास कर रहे हैं। नरेंद्र लोधी ने बताया कि खेत की मेड़ों पर उन्होंने पांच वर्ष पहले सागौन के 600 पौधे सागौन के रोपित किए थे, जिनमें से 400 पौधे जीवित हैं, जो अब पेड़ बन गए हैं। यह पेड़ बेसकीमती होने के साथ ही गर्मियों में छाव का भी काम करते हैं।  राहगीरों और आसपास के लोगों ने बताया पौधरोपण के बाद किसान ने देखभाल पूरी जिम्मेदारी से की है। इसका नतीजा आज है कि पांच साल पहले लगाए गए पौधे अब पेड़ बन गए हैं, जिनकी क़ीमत लाखों रुपये है और भविष्य में और ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने दिए थे निशुल्क पौधे
नरेंद्र लोधी ने बताया दमोह मार्ग पर खेरा गांव में मुख्य मार्ग से लगी उनकी सात एकड़ जमीन है। जहां वह खेती करते हैं। पांच वर्ष पूर्व वन विभाग ने उन्हें निशुल्क 600 सागौन के पौधे दिए थे, जो उन्होंने अपने खेत की मेड़ों पर लगा दिए थे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और किसानों को संदेश देते हुए कहा है कि पौधे लगाओ तो उनकी देखरेख करने का काम भी करें। उनकी देखरेख के कारण ही पौधे पेड़ के रूप में लहरा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed