फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Theft by breaking shutter of jewelery shop located in middle market

Damoh News: बीच बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

Mon, 26 Feb 2024 09:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 09:42 AM IST
सार

दमोह में बीच बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Damoh News Theft by breaking shutter of jewelery shop located in middle market
शटर तोड़कर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा मार्किट में बीच बाजार रविवार रात अज्ञात चोरों ने गुरु कृपा ज्वेलर्स पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पहले लोहे के शटर में लगे तालों को तोड़ा, जब एक ताला नहीं टूटा तो शटर ही बीच से मोड़ दिया और अंदर लकड़ी के दरवाजे को तोड़कर उसमें छेद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसकर करीब दो किलो चांदी और सोने की सामग्री को चुरा लिया।

विज्ञापन


दुकान मुख्य सड़क पर होने की वजह से राहगीरों को शटर टूटी हुई दिखी तो पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, जब तक अज्ञात चोर भाग निकले। कोतवाली टीआई आनंद सिंह भी मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक को बुलाया। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है, जिसमें आरोपियों की पहचान हो सकती है। सोमवार सुबह पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे और फिंगर प्रिंट के आधार पर जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




दुकान संचालक राजू सोनी ने बताया कि रविवार रात उनकी दुकान की शटर तोड़कर तीन अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। करीब दो किलो चांदी अज्ञात चोर चुरा ले गए और सोने की सामग्री वह तिजोरी में रख गए थे, इसलिए बच गई। सीसीटीवी फुटेज में एक कार से तीन अज्ञात चोर दुकान पर आते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ताला और शटर तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया है। फुटेज में आरोपियों के चेहरे दिख रहे हैं, पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed