फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Middle School Mid Day Food Worms Find, CEO Seeks for Answers

Damoh News: धनगौर मिडिल स्कूल में मध्याह्न भोजन में मिले कीड़े, जनपद सीईओ की जांच में भी हुई पुष्टि

Wed, 01 Nov 2023 07:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 01 Nov 2023 07:52 PM IST
सार

Damoh News: दमोह के धनगौर मिडिल स्कूल में परोसे गए मध्यान्ह भोजन में कीड़े मिले हैं। यह शिकायत मिलने पर जनपद सीईओ ने जांच कराई तो इसकी पुष्टि हो गई। उन्होंने समूह संचालक को नोटिस जारी किया है।    
 

विज्ञापन
Damoh News: Middle School Mid Day Food Worms Find, CEO Seeks for Answers
दमोह में खीर में कीड़े निकले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी स्कूलों में शासन की ओर से दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन में कीड़े निकले हैं। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के धनगौर गांव के शासकीय मिडिल स्कूल में बच्चों को दिए गए मध्याह्न भोजन में कीड़े निकले हैं।बच्चों ने अपने परिजनों  को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंचे। जब परिजनों ने शिक्षकों से शिकायत की तो वह चुप्पी साध गए। इसकी जानकारी तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ को मिली तो उन्होंने बीआरसी और जनपद के कर्मचारियों को मौके पर भेजा। इसकी जांच कराई तो जानकारी सच निकली। समूह संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


यह मामला ग्राम पंचायत धनगौर के मिडिल स्कूल का है। इस परिसर में मिडिल और प्राथमिक स्कूल संचालित है। दोनों स्कूलों में अलग-अलग समूहों द्वारा मध्याह्न भोजन दिया जाता है। इसकी शिकायते लगातार आ रही थी। यहां पदस्थ शिक्षक हमेशा मामले को शांत कर देते थे। बुधवार को जब बच्चों को खाने में दी गई खीर में कीड़े निकले तो उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। अभिभावक यह देखते ही आक्रोशित हो गए और उन्होंने जनपद सीईओ मनीष बागरी को सूचना दी।
विज्ञापन


शिक्षकों पर लगाए आरोप
धनगौर प्राथमिक और मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक भी लगातार अपने कार्यों के प्रति लापरवाही करते हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार की है। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक मनमर्जी से स्कूल आते हैं और जाते हैं।  धनगौर में पढ़ने वाले छात्रों में से 80 प्रतिशत बच्चों पर पुस्तक पढ़ते तक नहीं बनती। हम लोगों ने कई बार आपत्ति ली है, लेकिन शिक्षकों पर कोई कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में आज तक मीनू के अनुसार कभी भोजन नहीं मिला। बुधवार  को बच्चों के लिए परोसी गई खीर में कीड़े निकले। अनदेखी में बच्चे वह भोजन खा लेते और बीमार होते तो जिम्मेदार कौन होता?  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने दिया नोटिस
धनगौर मिडिल स्कूल की शिकायत आने के बाद जनपद सीईओ मनीष बागरी ने जनपद के विकासखंड शिक्षा केंद्र से जांच के लिए कर्मचारी भेजे। जांच में लगे आरोप पूरी तरह सत्य पाए गए। तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि शिकायत आने के बाद जांच के लिए टीम भेजी गई थी खीर में कीड़े मिले हैं। नोटिस काटा गया है जबाब आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed