{"_id":"6540bd4a20d7ed37c100f71b","slug":"damoh-news-major-accident-in-damoh-many-people-buried-after-explosion-in-firecracker-warehouse-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन की मौत, मजदूर के उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन की मौत, मजदूर के उड़े चीथड़े
Tue, 31 Oct 2023 07:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 31 Oct 2023 07:46 PM IST
सार
Damoh News: दमोह में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट होने की वजह से फैक्ट्री मालिक और दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद करीब 13 लोग गोदाम के मलबे में दब गए थे, जिनमें से दस घायल हैं।
विज्ञापन
मौके पर बचाव कार्य में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्यारह मजदूर घायल हैं। फैक्ट्री में काम करने वालों में ज्यादातर महिलाएं थी, जो घायल हुई हैं। जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। धमाके से इमारत जमींदोज हो गई। पुलिस और राहत दल के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन गंभीर घायलों को जबलपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ। दमोह के बड़ा पुल स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। इससे फैक्ट्री मालिक और दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, गोदाम के मलबे में कई लोग दब गए। करीब छह मजदूर गंभीर घायल हैं। एक मजदूर का शरीर टुकड़ों में बिखर गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त करीब 13 लोग फैक्ट्री में थे। मरने वालों में रिंकी कोरी (30 वर्ष) पिता लक्ष्मण कोरी, अपूर्वा खटीक (19 वर्ष) पिता कैलाश खटीक और फैक्ट्री मालिक अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता शामिल हैं। कलेक्टर-एसपी ने तीन मौतों की पुष्टि की और बताया कि फैक्ट्री वैध थी या अवैध, इसकी जांच की जा रही है। दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश हो गए हैं।
विज्ञापन
यह हुए घायल
पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 11 महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें उमा (22 वर्ष) पिता पुरषोत्तम कोरी, रचना (50 वर्ष) पति कमला प्रसाद अहिरवार, पुष्पा (45 वर्ष) पति खेमचंद चक्रवर्ती, आरती (30 वर्ष) पति पुरषोत्तम चक्रवर्ती, रामकली (47 वर्ष) पति स्व बालचंद कोष्ठी, हेमलता चक्रवर्ती (50 वर्ष) पति दिलीप कुमार चक्रवर्ती, विमला (40 वर्ष) पति घनश्याम प्रजापति, सुशीला (39 वर्ष) पति सुखचेन चक्रवर्ती, नेहा (47 वर्ष) पति दुर्गा अहिरवार, विनीता राजपूत (45 वर्ष) पति चंद्रभान, मोहिनी रैकवार (35 वर्ष) पति मुरली रैकवार शामिल हैं।
विज्ञापन
32 वर्ष पहले भी हुआ था फैक्ट्री में धमाका
दमोह के बड़ा पुल पर जिस पटाखा फैक्ट्री वंदना ट्रेडर्स में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हुई है, वहां 32 साल पहले भी विस्फोट हुआ था। 1991 में तब अभय गुप्ता के पिता कृष्णकुमार इस फैक्ट्री का संचालन करते थे। उस समय भी तीन लोगों की मौत हुई थी। इस जगह पर 40 साल से बारूद और पटाखों का काम हो रहा है। पिता की मौत के बाद अभय ने कारोबार का संचालन अपने हाथ में लिया। फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही और बेपरवाही की वजह से ही अवैध कारोबार फल-फूल रहा था। रहवासी इस फैक्ट्री की कई बार शिकायतें भी कर चुके थे।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जताई संवेदनाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित मध्य प्रदेश स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह ने भी ट्वीट कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
