फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Municipality Ranking did not improve due to lack of regular cleaning

Damoh Municipality: नियमित सफाई न होने के चलते रैंकिंग में नहीं हुआ सुधार, यथावत रहा 98वां स्थान

Fri, 12 Jan 2024 10:28 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 10:28 AM IST
सार

Damoh Municipality: दमोह नगर पालिका रैंकिंग में कोई नया स्थान हासिल नहीं कर पाई। क्योंकि नियमित सफाई नहीं कराई जाती है। यही कारण रहा कि गुरुवार को जारी हुई 2023 की स्वच्छता रैंकिंग में दमोह नगर पालिका ने 98वीं रैंक प्राप्त कर अपना स्थान यथावत रखा है।

विज्ञापन
Damoh Municipality Ranking did not improve due to lack of regular cleaning
दमोह में नियमित नहीं होती साफ-सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2022 में दमोह नगर पालिका ने 98वीं रैंक प्राप्त की थी। इस तरह इस बार न कोई नंबर कटे हैं न ही बढ़े हैं। हालांकि, राज्य स्तरीय रैंकिंग में सुधार करते हुए दमोह नगर पालिका 33 में से 27वें पायदान पर पहुंच गई है। कुल 9500 अंकों में से दमोह नगर पालिका को इस बार 6031 अंक प्राप्त हुए हैं, जिसमें से सेवा स्तर की प्रगति में 4830 में से 3711.40 अंक, प्रमाणीकरण में 2500 में से 725 अंक एवं नागरिक आवाज में 2170 में से कुल 1594.60 अंक प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


इस तरह सबसे ज्यादा निराशा प्रमाणीकरण में मिली है। वहीं, पिछले दिनों जारी हुई स्टार रेटिंग में भी दमोह नगर पालिका को एक भी स्टार नहीं मिला था और वह सूची से बाहर हो गई थी। इसके पीछे मुख्य वजह यह रही कि शहर में सफाई व्यवस्था में काफी लापरवाही बरती जा रही है। शहर के मुख्य बाजारों में दोपहर तक कचरे के ढेर लगे रहते हैं। यही वजह है कि इस बार कचरा निष्पादन में जीरो अंक मिले हैं।
विज्ञापन


इधर, जिले के अन्य नगरीय निकायों की बात करें तो हटा नगर पालिका को नेशनल रैंकिंग में 266, स्टेट रैंकिंग में 128, एवं जोनल रैंकिंग में 54 नंबर प्राप्त किए हैं। नगर परिषद पथरिया ने नेशनल रैंकिंग में 325, स्टेट रैंकिंग में 161 एवं जोनल में 53 नंबर प्राप्त किए। नगर परिषद हिंडोरिया को नेशनल रैंकिंग में 464 नंबर, स्टेट रैंकिंग में 225 एवं जोनल में 79 नंबर प्राप्त किए हैं। नगर परिषद पटेरा ने नेशनल रैंकिंग में 591, स्टेट में 281 एवं जोनल में 156 नंबर प्राप्त किए। इसी तरह नगर परिषद तेंदूखेड़ा ने नेशनल रैंकिंग में 576, स्टेट रैंकिंग में 271 एवं जोनल में 151 नंबर प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कमियों से नहीं हुआ प्रमोशन
दमोह नगर पालिका में पिछले चार वर्षों से नियमित स्वास्थ्य अधिकारी का पद खाली पड़ा है। यह पद प्रभारियों के भरोसे चल रहा है। बीते साल से सफाई का ठेका समाप्त होने के बाद शहर में केवल 181 सफाई कर्मचारी हैं। कई वार्डों में दो तो किसी में तीन सफाई कर्मचारी हैं, जिससे वाडों में नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में भी लापरवाही बरती जा रही है। 10 से अधिक सफाई वाहन खराब पड़े हैं। धूल साफ करने वाली मशीन भी एक साल से बंद पड़ी है। बीते सितंबर महीने में जब शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली की टीम दमोह आई, उस समय दमोह नगर पालिका सीएमओ के पद पर भी प्रभारी के रूप में एसडीएम पदस्थ थे। इन सब कमियां होने के बावजूद भी नगर पालिका बीते अपनी रैंकिंग में ज्यादा सुधार नहीं कर पाई।


यह है जिले के नगरीय निकायों की स्थिति

  • दमोह नगर पालिका 97 अंक

  • हटा नगर पालिका 266 अंक

  • पथरिया नगर परिषद 325 अंक

  • हिंडोरिया नगर परिषद 464 अंक

  • तेंदूखेड़ा नगर परिषद 576 अंक

  • पटेरा नगर परिषद 591 अंक

  • दमोह नपा को 9500 में से कुल 6031 अंक मिले

  • सेवा स्तर की प्रगति में 4830 में से 3711.40 अंक

  • प्रमाणीकरण में 2500 में से 725 अंक

  • नागरिक आवाज में 2170 में से कुल 1594.60 अंक

प्रभारी सीएमओ ने अच्छा प्रयास किया
दमोह नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ मेघ तिवारी ने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद भी नगर पालिका द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था पर अच्छा प्रयास किया है। वार्डों की संख्या के अनुसार सफाई कर्मचारियों की काफी कमी है। इसके बावजूद हमारे कर्मचारियों की मेहनत से अपनी रैंकिंग को यथावत रख पाए हैं। आगे जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे और भविष्य में इससे अच्छी रैंकिंग लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed