फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Strike pay will be given only after donating labour for eight weeks

Damoh: आठ सप्ताह तक श्रमदान करने पर ही मिलेगा हड़ताल का वेतन, नगर पालिका सीएमओ का अनोखा आदेश

Fri, 03 Jan 2025 09:44 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2025 09:44 AM IST
सार

Damoh: दो दिन हड़ताल पर रहे नगर पालिका कर्मचारियों को 8 सप्ताह तक दो-दो घंटे श्रमदान करना होगा। अन्यथा उनका दो दिन का वेतन काटा जाएगा। इस आदेश के बाद कर्मचारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Strike pay will be given only after donating labour for eight weeks
दमोह नगर पालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका सीएमओ द्वारा एक अनोखा आदेश जारी किया गया है। जिसमें दो दिन हड़ताल पर रहे नगर पालिका कर्मचारियों को 8 सप्ताह तक दो-दो घंटे श्रमदान करना होगा। अन्यथा उनका दो दिन का वेतन काटा जाएगा। इस आदेश के बाद कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


दरअसल, नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा दो दिन की गई हड़ताल को सामूहिक अवकाश की मांग की गई। इस पत्र का अवलोकन करने के बाद सीएमओ ने भी अपनी तरफ से आदेश जारी किया है कि बीते माह नगर पालिका के करीब 550 कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर रहे। जिसकी वजह से जनसेवा कार्य प्रभावित हुए। सफाई व्यवस्था के अलावा आमजन से जुड़े एक भी कार्य नहीं हुए। ऐसे में अब इन सभी कर्मचारियों एवं संघ से कहा गया है कि प्रत्येक कर्मचारी प्रत्येक रविवार को कलेक्टर के नेतृत्व में होने वाले श्रमदान कार्यक्रम में 2 घंटे श्रमदान करें।
विज्ञापन


इस प्रकार 550 कर्मचारी 8 सप्ताह तक श्रमदान करेंगे। यदि सभी कर्मचारी एक साथ किसी वार्ड में श्रमदान के माध्यम से सफाई में योगदान देंगे तो न केवल हमारे सफाई संरक्षक साथियों की सहायता होगी, बल्कि जनता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर होगा। साथ ही इसी माह होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारे शहर की रैंकिंग भी सुधरेगी। ऐसा करने पर शहर के लोगों में भी सफाई के प्रति जागरुकता आएगी। जो भी कर्मचारी इस श्रमदान में शामिल होगा, उनके अवकाश के प्रति भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में करीब तीन माह से प्रत्येक रविवार को श्रमदान किया जा रहा है। अब शहर के अलग-अलग वाडों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यदि इस अभियान में नगर पालिका के अन्य सभी कर्मचारी शामिल हो जाते हैं तो निश्चित ही शहर की स्वच्छता रैंकिंग न केवल सुधरेगी, बल्कि आमजन भी इस अभियान में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed