{"_id":"67944e7a1901e63411048d2a","slug":"damoh-in-the-case-of-two-youths-dying-after-colliding-with-a-jcb-their-family-members-protested-in-the-police-station-and-demanded-government-jobs-compensation-of-rs-4-lakh-and-assurance-of-outsourced-jobs-damoh-news-c-1-1-noi1223-2557947-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: जेसीबी से टकराकर दो युवकों की मौत का मामला, परिजनों ने किया कोतवाली में प्रदर्शन; मांगी सरकारी नौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: जेसीबी से टकराकर दो युवकों की मौत का मामला, परिजनों ने किया कोतवाली में प्रदर्शन; मांगी सरकारी नौक
Sat, 25 Jan 2025 08:32 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 08:32 AM IST
सार
Damoh: नगर पालिका सीएमओ प्रदीप शर्मा ने परिजनों से बातचीत की और 4 लाख 6 हजार रुपये मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया। साथ ही परिवार के किसी योग्य सदस्य को आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी देने की बात कही, क्योंकि सीधी सरकारी नौकरी देने का अधिकार उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
कोतवाली में बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह-जबलपुर मार्ग पर स्टेडियम के पास गुरुवार शाम जेसीबी से टक्कर में दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। परिजनों की मुख्य मांग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, मुआवजा और सरकारी नौकरी की थी। लगभग दो घंटे तक चले विरोध के बाद अधिकारियों ने उचित मुआवजे का और जेसीबी चालक मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया तब परिजन माने।
कोतवाली टीआई नगर पालिका सीएमओ प्रदीप शर्मा को कोतवाली बुलवाया गया। उन्होंने परिजनों से बातचीत की और नियमानुसार 4 लाख 6 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया। साथ ही, परिवार के किसी योग्य सदस्य को आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी देने की बात कही, क्योंकि सीधी सरकारी नौकरी देने का अधिकार उनके पास नहीं है।
शुरुआत में परिजन इस प्रस्ताव को मानने को तैयार नहीं थे, लेकिन समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों के समझाने पर वे मान गए। परिजनों की मांग पर एक लिखित आवेदन तैयार किया गया, जिसे सीएमओ के माध्यम से शासन स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मृतक अशोक अहिरवार की पत्नी गीता अहिरवार ने कहा कि घर चलाने के लिए उन्हें नौकरी और मुआवजे की जरूरत है। इन मांगों पर सहमति बनने के बाद वे संतुष्ट हैं। कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया जेसीबी चालक पप्पू खान के खिलाफ अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मामले को विवेचना में लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
बता दें कि गुरुवार शाम स्टेडियम के पास बाइक पर सवार चार लोग नगर पालिका की जेसीबी से टकरा गए थे। जिसमें अशोक अहिरवार और मनोज अहिरवार दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई थी। मनोज और अशोक का भतीजा जतिन और उदय गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका जबलपुर में इलाज चल रहा है। मृतक अपने भतीजे से मिलने दमोह आए थे और बाइक से घूम रहे थे तभी यह हादसा हो गया।