{"_id":"670c94c3ab70ce64a1047338","slug":"damoh-due-to-old-rivalry-ear-was-bitten-and-uprooted-young-mans-condition-critical-damoh-news-c-1-1-noi1223-2212864-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पुरानी रंजिश में की मारपीट, युवक का कान दांत से काटकर किया अलग, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पुरानी रंजिश में की मारपीट, युवक का कान दांत से काटकर किया अलग, दो पर केस
Mon, 14 Oct 2024 01:52 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 01:52 PM IST
सार
डियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया। उनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मडियादो थाना पुलिस ने दर्ज किया केस।
विस्तार
दमोह जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के अमझीर गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की और उसका कान मुंह से काटकर धड़ से अलग कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कान शरीर के नाजुक अंगों में शामिल होता है और यदि जोर से चोट लग जाए, तो पर्दा फटने की संभावना रहती है। लेकिन मडियादो में तो युवक का कान ही उखाड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, अमझीर निवासी किशुन पिता कनई आदिवासी (42) ने बताया कि वह रविवार शाम बाजार से अपने घर लौट रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते पहले से घात लगाए बैठे हक्कू आदिवासी और मंजी आदिवासी ने उसे रोक लिया। दोनों ने पहले मारपीट की, फिर एक ने उसके हाथ पकड़े और दूसरे ने उसके कान को दांत से काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घायल को पहले हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण देर रात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया कि आरोपी हक्कू आदिवासी और मंजी आदिवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
